महंगाई, बेरोजगार एवं राशनकार्ड रद्द करने के खिलाफ वामपंथी दलों ने किया समाहरणालय पर प्रदर्शन


महंगाई, बेरोजगार एवं राशनकार्ड रद्द करने के खिलाफ वामपंथी दलों ने किया समाहरणालय पर प्रदर्शन


समस्तीपुर  ( यूपी अब तक संवाददाता ) 30 मई 2022
   महंगाई, बेरोजगारी एवं गरीबों का राशनकार्ड रद्द किये जाने के खिलाफ भाकपा माले, भाकपा एवं भाकपा के बैनर तले सोमवार को अपने- अपने कार्यालय से जुलूस निकालकर स्टेशन चौक से एक साथ जुलूस निकालकर  मुख्य मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पर जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान समाहरणालय का गेट जाम कर वामपंथी कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये.
  मौके पर भाकपा के जिला  सचिव सुरेंद्र कुमार मुन्ना, भाकपा के सत्यनारायण सिंह, भाकपा माले के जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया. सभा को भाकपा के रामप्रीत पासवान, मो० सईद अंसारी, शत्रुध्न पंजी, माकपा के विधायक अजय कुमार, सत्यनारायण सिंह, रामदयाल भारती, मनोज कुमार सुनील, नीलम देवी, उपेंद्र राय, भोला राय, भाकपा माले के बंदना सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, ललन कुमार, शिव कुमारी देवी, प्रेमानंद सिंह, अशोक राय, संजीत पासवान आदि ने संबोधित करते हुए केंद्र के नरेंद्र मोदी और बिहार के नीतीश सरकार को बढ़ते महंगाई, बेरोजगारी एवं साजिश के तहत गरीबों के राशनकार्ड रद्द के जिम्मेवार ठहराया.
   अंत में वाम दलों के जिला सचिवों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल अपर समाहर्ता से मिलकर 9 सूत्री मांग-पत्र सौंपकर तत्काल कारबाई की मांग अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।