छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर हॉस्पिटल-ब्लड-मेडिसिन, जनहित सेवा संस्थान मरवाही के द्वारा किया गया। 


मरवाही:—रक्तदान शिविर का आयोजन—छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर हॉस्पिटल-ब्लड-मेडिसिन, जनहित सेवा संस्थान मरवाही के द्वारा किया गया। 

—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट 

अब तक इंडिया लाइव टीवी हिन्दी न्यूज़ चैनल जीपीएम / रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन- छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री माननीय अजीत जोगी जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर हॉस्पिटल-ब्लड-मेडिसिन, जनहित सेवा संस्थान मरवाही,जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ मरवाही, एवं शिफा ब्लड बैंक गौरेला के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय मरवाही के दुर्गा पंडाल बस स्टैंड में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय निवासी,व्यवसायी,सामाजिक लोगों युवाओं ने 28 यूनिट स्व स्फूर्त रक्तदान कर मानवता की मिशाल पेश की।रक्तदान शिविर में माननीय अजीत जोगी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित,माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर सभी नें श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हॉस्पिटल-ब्लड-मेडिसिन के संस्थापक आलोक तिवारी,रियांश सोनी,देवी प्रसाद सिंह,पत्रकार दुर्गेश बिसेन,रामशंकर राय,अजीत राय,दयाराम पाव,अर्जुन सिंह ,विनय चौबे,सुनील गुप्ता,राजेश यादव,मदन करिहार,राकेश मसीह, आयुष मिश्रा,मायाराम,गंगा केशरी ऋतुराज शर्मा,शैलेन्द्र यादव, पत्रकार सूरज यादव एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
(बॉक्स मैटर) छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान नें भी किया रक्तदान - मरवाही थानें में पदस्थ छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान श्री नारद प्रसाद जगत नें भी स्वस्फूर्त रक्तदान किया।

सूरज यादव
अब तक इंडिया लाइव टीवी हिन्दी न्यूज़ चैनल 
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।