जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया


जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी संजीव रंजन नें विकास खण्ड-खुनियांव के ग्राम पंचायत खुनियांव में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया । 
बताया जाता है कि इस निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत खुनियांव में अमृत सरोवर खुदाई कार्य पर आज 41 श्रमिक का मस्टररोल निर्गत है, जिसमें 41 श्रमिक उपस्थित पाये गये। सरोवर खुदाई के प्रथम चरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें स्टेप खुदाई, इन्लेट/आउटलेट, सीढी/रिर्टनिंगवाल, फेन्सिंग व वृक्षारोपण का कार्य मनरेगा व ग्राम निधि से ग्राम पंचायत द्वारा तथा पाथ वे, इण्टरलाकिंग, लाइटिंग, फलेग प्वाइंट आदि कार्य क्षेत्र पंचायत से कराया जायेगा। कार्यस्थल पर सी0आई0बी0 बोर्ड लगा था। महिला मेट मौके पर उपस्थित मिली। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बनगाई में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा श्रमिको से जाब कार्ड के बारे में पूछा गया श्रमिको द्वारा जाब कार्ड के बारे में न बता पाने पर ग्राम रोजगार सेवक एवं खण्ड विकास अधिकारी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये निर्देश दिया कि श्रमिको का जाब कार्ड निर्गत करें। इसके पश्चात ग्राम पंचायत बहादुरपुर में मनरेगा योजना के अन्तर्गत चकरोड निर्माण का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात विकास खण्ड- इटवा के ग्राम पंचायत इटवा बक्शी के पास पोखरे की खुदाई का निरीक्षण किया गया।  पिपरी बुजुर्ग में चकरोड मिट्टी पटाई कार्य का निरीक्षण किया गया। इसके साथ जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया । 
इस मौके पर उपजिलाधिकारी इटवा अभिषेक पाठक, खण्ड विकास अधिकरी, खुनियांव व इटवा उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।