मुख्य विकास अधिकारी ने किया निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण


मुख्य विकास अधिकारी ने किया निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण

राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरो चीॆफ सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर के मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग नें विकास खण्ड उसकाबाजार के ग्राम पंचायत बगही एवम ग्राम पंचायत लक्षनपुर में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान ग्राम बगही में सरोवर खुदाई कार्य पर आज 108 श्रमिक का मस्टररोल निर्गत है, जिसमें 85 श्रमिक उपस्थित पाये गये। सरोवर खुदाई के प्रथम चरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें स्टेप खुदाई, इन्लेट/आउटलेट, सीढी/रिर्टनिंगवाल, फेन्सिंग व वृक्षारोपण का कार्य मनरेगा व ग्राम निधि से ग्राम पंचायत द्वारा तथा पाथ वे, इण्टरलाकिंग, लाइटिंग, फलेग प्वाइंट आदि कार्य क्षेत्र पंचायत से कराया जायेगा। कार्यस्थल पर सी0आई0बी0 बोर्ड नही लगा था। महिला मेट नजबुननिशा मौके पर उपस्थित मिली। तकनीकी सहायक को निर्देशित किया गया कि श्रमिको के लिए एरिया का चिन्हित करके दिया जाय, जिससे प्रतिदिन कितना कार्य हुआ है, ज्ञात हो सके l 
इसी प्रकार ग्राम पंचायत लक्ष्नपुर में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रमिको से जाब कार्ड एवम अन्य समस्या के जानकारी प्राप्त किया l ग्राम पंचायत अधिकारी एवम ग्राम प्रधान से अमृत सरोवर का कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने के निर्देश दिया गया l  
निरीक्षण के इस मौके पर खण्ड विकास अधिकरी, उसकाबाजार ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।