जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस नें 02 परिवारो को बिखरने से बचा लिया
राजेश कुमार शास्त्री ब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में महिला थाना पर परिवार परामर्श केंद्र/नई- किरण का आयोजन कर जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस नें 02 परिवारो को बिखरने से बचा लिया ।
मिली जानकारी के मुताबिक डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार महिला थाना सिद्धार्थनगर पर परिवार परामर्श केंद्र/नई किरण का आयोजन किया गया । इस आयोजन में 02 पत्रावली विचारार्थ प्रस्तुत हुई । परामर्शन के बाद पत्रावाली का सफल निस्तारण संभव हुआ । 02 परिवारो कासिम पुत्र मसिउल्लाह साकिन सुभाषनगर थाना - शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर व सविता पुत्री स्व०शिवपूजन सा० अमरपुर थाना व जनपद सिद्धार्थनगर
को बिखरने से बचाने में महिला थानाध्यक्ष श्रीमती मीरा चौहान , म०हे०का० सविता सिंह व महिला आरक्षी नेहा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: