थाना मड़ियाहूं पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या का 24 घण्टे में किया सफल अनावरण,  04 हत्यारोपी गिरफ्तार, कब्जे से  आलाकतल लकड़ी


प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक-24.05.2022
सराहनीय कार्य- थाना मडियाहूँ, जौनपुर।

थाना मड़ियाहूं पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या का 24 घण्टे में किया सफल अनावरण,  04 हत्यारोपी गिरफ्तार, कब्जे से  आलाकतल लकड़ी का गुटका बरामद-
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर श्री अजय साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ श्री अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में आपराधियों की गिरफ्तारी, अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में ग्राम मुकुन्दपुर में जमीनी विवाद को लेकर हत्या करने वाले 04 अभियुक्तो को आज दिनांक 24.05.2022 को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 23.05.2022 को वादी श्री सभाजीत पटेल पुत्र स्व. मुन्नीलाल पटेल निवासी मुकुन्दपुर थाना मडियाहूँ, जौनपुर द्वारा थाना हाजा पर तहरीरी सूचना दिया गया कि दिनांक 22.05.2022 की रात्रि में वादी के पिता मुन्नीलाल पटेल पुत्र जमुना प्रसाद पटेल निवासी मुकुन्दपुर थाना मड़ियाहूँ जौनपुर उम्र करीब 60 वर्ष संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के सम्बंध अभियोग पंजीकृत कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया, पोस्टमार्ट रिपोर्ट में भी सीने को दबाकर व सर में चोट मारकर मृत्यु कारित होना पाया गया । जिसमें नामजद अभियुक्त विशाल मौर्या पुत्र मोहनलाल मौर्या को मुखबिर खास की सूचना पर सतीमाई तिराहा के पास से आज दिनांक 24.05.2022 को समय करीब 4.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिसकी निशानदेही पर अन्य अभियुक्तों रमेश पटेल, मनीषा देवी, बिन्दु देवी को गिरफ्तारी किया गया तथा आलाकतल लकड़ी का गुटका जिससे अभियुक्तगण द्वारा सिर को दबाकर मारना बताया गया है की बरामदगी की गयी । अभियुक्तगण की गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता- 
1.मनीषा पुत्री रामलखन निवासी मुकुन्दपुर थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।
2.बिन्दु पुत्री रामलखन निवासी मुकुन्दपुर थाना मडियाहूँ, जौनपुर ।
3.रमेश पटेल पुत्र लालचन्द्र पटेल निवासी मेघपुर थाना जलालपुर जनपद जौनपुर। 
4.विशाल मौर्य पुत्र मोहनलाल मौर्य निवासी लठिया थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ग्रामीण।
आपराधिक इतिहास- 
1.मु0अ0सं0-157/2022 धारा-147/149/302 भादवि थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर।
बरामदगीः-
1.एक आलाकतल लकड़ी का गुटका।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीमः-
1. श्री किशोर कुमार चौबे, प्र0नि0 थाना मडियाहूं, जौनपुर।
2.व0उ0नि0 श्री घनश्याम शुक्ल, उ0नि0 श्री शिवभंजन प्रसाद थाना मडियाहूँ, जौनपुर।
3.हे0का0 सुधीर दूबे, हे0का0 दीपचन्द्र चौहान, हे0का0 सुखराज थाना मड़ियाहूँ जौनपुर।
4.का0 प्रिन्स कुमार उपाध्याय, का0 अंकुश कुमार, का0 जितेन्द्र देव पाण्डेय, का0 भानुप्रताप यादव, का0 सूर्यकुमार यादव, म0का0 ममता कुमारी, म0का0 अंकिता कुमारी, म0का0 रानी सिंह थाना मड़ियाहूं जौनपुर।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।