Abtaktv सरकारी नीतियों का नहीं, कुरीतियों का विराेध रखेंगे जारी : प्रवीण
सरकारी नीतियों का नहीं, कुरीतियों का विराेध रखेंगे जारी : प्रवीण
सिधौली(सीतापुर) उपमहानिरीक्षक सीतापुर व पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह/
सिधौली(सीतापुर) उपमहानिरीक्षक सीतापुर व पुलिस अधीक्षक आर0पी0 सिंह/अपर पुलिस अधीक्षक(द0)व क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव सिधौली के निर्देशन में अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी सिधौली के कुशल नेतृत्व में तलाश वांछित अपराधी व सघन चेकिंग,क्षेत्र में गश्त करते हुये पुलिस टीम के द्वारा तीन संदिग्धों धीरेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह(22) नि0निर्मल पुर थाना कछौना जिला हरदोई,उमेश यादव पुत्र हरिकेश यादव(29)नि0ग्राम काछापूरे बोधराम थाना जेठवारा जिला प्रतापगढ़,अभिषेक सिंह पुत्र राजेश सिंह(26)नि0 दीननगर थाना कछौरा जनपद हरदोई सुबह 8:30 बजे बिसवां चौराहा पर स्थित ए.टी.एम. के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अभियुक्तों के कब्जे से 35 एटीएम कार्ड विभिन्न बैंकों के,एक अदद स्वाइप मशीन चार्जर सहित,4अदद नंबर प्लेट, एक अदद डिजायर चार पहिया वाहन व 23300 रुपये बरामद हुये। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों मे बुजुर्ग व कम साक्षर व्यक्तियों के साथ एटीएम बदल कर धोखाधड़ी कर जीविकायापन किया जाता हैं। अभियुक्तों द्वारा स्वाइप मशीन से बदले गये कार्डों से शॉपिंग की जाती रही है व विभिन्न नंबर प्लेटों को अपनी चार पहिया वाहन से बदलकर यह कृत्य किया जाता है। अभियुक्त गणो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
सिधौली से निर्दोष तिवारी की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सरकारी नीतियों का नहीं, कुरीतियों का विराेध रखेंगे जारी : प्रवीण
20 वर्षीय युवक लापता परिजन कर रहे तलाश....
दिनदहाड़े हत्या करने के प्रयास के मामले में प्रार्थी/वादी ने लगाया
Leave a Comment: