दिनदहाड़े हत्या करने के प्रयास के मामले में प्रार्थी/वादी ने लगाया


दिनदहाड़े हत्या करने के प्रयास के मामले में प्रार्थी/वादी ने लगाया खखरेरू थानाध्यक्ष  तथा विवेचक कन्हैया लाल गौतम के ऊपर 70 हजार रुपए लेकर अपराधियों को दे रखी है खुलेआम तांडव करने की छूट का आरोप

???? पीड़ित राजेश कुमार त्रिपाठी अपने भतीजी की लड़की की शादी की तैयारी कर रहा था उसी समय हुआ जानलेवा हमला

???? जनपद में अपराध की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल करने वाला क्षेत्र है खखरेरू आज भी बड़ी घटनाओं का खखरेरू थानाध्यक्ष नहीं कर सकें खुलासा
  
???? खखरेरू थानाध्यक्ष की जेब गर्म होने के बाद अपराधियों के सारे अपराध होते हैं माफ खखरेरू क्षेत्र की जनता ही नहीं हमराही भी हैं थाना प्रभारी से पीड़ित अपराध कैसा भी हो मिल जाएगा दाम तो माफ हो जाएगा काम–सूत्र
 
???? पीड़ित का परिवार गांव से किया पलायन धारा 308 के अभियुक्तों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित का पूरा परिवार आत्मदाह करने को तैयार जिसके जिम्मेदार थाना खखरेरू पुलिस प्रशासन होगी जिम्मेदार

???? * संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज चैनल* ????

✍️ फतेहपुर जनपद का खखरेरू थाना इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है खखरेरू थाने में होने वाले अपराधों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और खखरेरू थानाध्यक्ष  के ऊपर भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगते चले आ रहे हैं हालांकि उच्च अधिकारी तथा सत्ता के नुमाइंदों का आशीर्वाद प्राप्त होने के नाते खखरेरू थानाध्यक्ष अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं वही खखरेरू थाना क्षेत्र के सलवन गांव के रहने वाले ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को गांव के ही लवलेश अखिलेश मनोज रामराज बबलू अभिषेक व अन्य लोगों ने गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया था जिसमें प्रार्थी का भाई राजेश धारा 307 का गवाह है उपरोक्त अभियुक्तों ने दिनदहाड़े 10:00 बजे सलवन रोड में गवाह की हत्या करके साक्ष्य मिटाने के लिए पीड़ित के रीड की हड्डी तोड़ दिए दोनों पैर तोड़ दिया हाथ तोड़ दिया पूरे शरीर में प्राण घातक हमला किए जिससे पीड़ित की मौत हो जाए या जिंदगी भर के लिए अपाहिज़ हो जाने का पूरा प्रयास किए हैं पीड़ित आज भी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है पुलिस प्रशासन के रहमों करम में खुलेआम अभियुक्त दिनदहाड़े लिए नाजायज असलहा पूरे परिवार वालों की हत्या करने के प्रयास में घूम रहे हैं।और खुलेआम गांव में प्रचार कर रहे हैं कि हत्या करके ही जेल जाएंगे और पूरे गांव वालों को डरा धमका रहे हैं कि जो इनकी किसी भी प्रकार की मदद करेगा उसको भी इसी तरह से मारेंगे पूरे गांव में आतंक फैला रहे हैं मुकदमा वादी के कई बार शिकायत करने पर भी मौन है पुलिस प्रशासन। एक महीने से ऊपर चक्कर लगा रहा है मुकदमा वादी आज तक कोई कार्यवाही अभियुक्तों के खिलाफ नहीं हुई इसके पूर्व रहे थानाध्यक्षों के कार्यकाल में आज तक इतनी घटनाएं घटित नहीं हुई जितनी वर्तमान थानाध्यक्ष के समय में घटनाएं घटित हो रही हैं वहीं विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र में थाने के हमराही भी इनकी कारगुजारी की चर्चा जोरों पर करते हैं कि अपराधियों को छोड़ने में महारत हासिल कर रखी है खखरेरू थानाध्यक्ष ने यदि अपराध करने वाले अपराधी सीधे तौर पर थाना अध्यक्षता की जेब गर्म कर देते हैं तो उसके सारे अपराध माफ कर दिए जाते हैं और उसका मात्र 151 में चालान करके छोड़ दिया जाता है यह चर्चा खखरेरू क्षेत्र में आग की  तरह फैली हुई है यही कारण है कि खखरेरू थाना क्षेत्र में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है।?

 

कानपुर / चौबेपुर
क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक
गर्भवती महिलाओं व शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रों पर होती है गोद भराई

मरियानी गांव के प्राथमिक विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यकत्री विशुना पाण्डेय के द्वारा की गई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई !

प्रतिमाह की तरह इस बार भी गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

फल हरी सब्जियां और गुड़ चना से हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

चौबेपुर ब्लाक के मरियानी  आंगनवाड़ी केंद्र में हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

 

कानपुर ब्रेकिंग

कानपुर स्वास्थ्य विभाग का काला कारनामा।

सरकारी एम्बुलेंस से प्राइवेट नर्सिंग होम में मरीज पहुंचाने का वीडियो हुआ वायरल।

सरकारी अस्पताल के मरीज को एम्बुलेंस कर्मी प्राइवेट अस्पताल की एम्बुलेंस में शिफ्ट करते आये नजर।

वायरल वीडियो में दिख रही एम्बुलेंस  सरसौल सीएचसी की बताई जा रही है।

चकेरी के कई अस्पतालों में कांशीराम और सरसौल सीएचसी से मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भेजे जाने की खबरें सामने आती रही है।

आशा बहुओ और एम्बुलेंस कर्मियों ये जरिए होती है सेटिंग।

प्रयागराज हाईवे चकेरी मोड़ पर बने कई अस्पतालों से सेटिंग गेटिंग।

अवनी हास्पिटल की एम्बुलेंस भी वीडियो में दिखाई दी।

कानपुर ब्रेकिंग

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और डीजीपी पहुँचे कानपुर 

अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन में किया गया स्वागत

राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का लेंगे जायजा 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर सकते है अपने गाँव परौख का दौरा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।