लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली, छठ और देव दीपावली के अवसर पर सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर आवश्यक सेवाओं को नियमित बनाए रखने पर जोर दिया।
प्रमुख धार्मिक स्थलों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की चौबीस घंटे निगरानी, सीसीटीवी व्यवस्था और पैदल गश्त के निर्देश दिए गए। बिजली और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति, अतिरिक्त बसों की व्यवस्था तथा खाद की उपलब्धता पर भी अधिकारियों को ध्यान देने को कहा गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: