नई दिल्ली। दीपावली के दिन राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण गंभीर चिंता का विषय बन गया। 8 नवंबर की सुबह कई निगरानी केंद्रों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से अधिक दर्ज किया गया। पंजाबी बाग में 450, आरके पुरम में 449, द्वारका में 444 और मथुरा रोड पर 425 का स्तर दर्ज होने की खबर सामने आई।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कमजोर हवाओं और पहले से मौजूद प्रदूषण के कारण दीपावली के बाद स्थिति और खराब हो सकती है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से प्रभावित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: