लखनऊ स्नातक खंड से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी *श्रीमती कांति सिंह जी* की ऐतिहासिक जीत पर *161 विधानसभा
लखनऊ स्नातक खंड से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी *श्रीमती कांति सिंह जी* की ऐतिहासिक जीत पर *161 विधानसभा
हजारों लोगों ने भरी हुंकार, शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी और 50 लाख मुआवजे की मांग; 30 नवंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय तक कूच करने का ऐलान
सिधौली (सीतापुर)। मनोज गौतम हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को सिधौली के डॉ. आंबेडकर पार्क, बहादुरपुर में न्याय की मांग को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। डॉ. आंबेडकर संवैधानिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ के नेतृत्व में हजारों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं संविधान में आस्था रखने वाले लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने मनोज गौतम के परिवार को न्याय दिलाने के लिए जोरदार आवाज उठाई।
गौरतलब है कि ग्राम लोधौरा, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर निवासी दलित युवक मनोज गौतम की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया था। प्रदर्शनकारियों के अनुसार मामले में पांच नामजद अभियुक्तों में से चार की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि एक नामजद अभियुक्त अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार को अपेक्षित आर्थिक सहायता एवं सरकारी सहयोग नहीं मिलने को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई।
कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार सिधौली के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, जिलाधिकारी सीतापुर एवं पुलिस अधीक्षक सीतापुर को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शेष नामजद अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा पीड़ित परिवार एवं गवाहों की सुरक्षा की मांग की गई।
30 नवंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय तक कूच की चेतावनी
ज्ञापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि मनोज गौतम के परिवार को न्याय दिलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि शासन-प्रशासन द्वारा शीघ्र शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की गई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई, तो आगामी 30 नवंबर 2026 को हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। आगामी आंदोलन की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
सामाजिक संगठनों ने दिखाई एकजुटता
कार्यक्रम में नंदलाल गौतम, विपिन कुमार गौतम, श्रीपाल गौतम, लाल गौतम, रामनाथ गौतम, संतोष कुमार गौतम, राकेश कुमार गौतम, अशोक कुमार गौतम, पप्पू, गुड्डू गौतम, बबलू, राधेश्याम गौतम, राधेलाल, गजोधर प्रसाद, भौरिंद्र बुद्ध गौतम, अशोक गौतम, संतोष गौतम एवं लक्ष्मी गौतम सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि यह संघर्ष किसी जाति या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि अन्याय, अत्याचार, भेदभाव और मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध है। मनोज गौतम के परिवार को न्याय दिलाने के लिए संवैधानिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
लखनऊ स्नातक खंड से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी *श्रीमती कांति सिंह जी* की ऐतिहासिक जीत पर *161 विधानसभा
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के चंडिका मंदिर धाम पर वृहस्पतिवार की शाम योगाग्रुप के सौजन्य से प्रवचन व भक्ति संगीत का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बताते चलें कि कार्यक्रम में
हरदोई की संडीला विधानसभा क्षेत्र में पत्रकारों के सम्मान और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर एक पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संडीला कस्बे के एक होटल में आयोजित इस
Leave a Comment: