जनपद बस्ती**थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा चोर को गिरफ्तार कर चोरी का 01 अदद विद्युत मोटर बरामद किया गया-*


*प्रेस नोट*

*जनपद बस्ती*

*दिनांक: 03.10.2026*

*थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा चोर को गिरफ्तार कर चोरी का 01 अदद विद्युत मोटर बरामद किया गया-*

थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 260/2026 धारा 303(2), BNS से संबधित  प्रकाश में आये अभियुक्त विक्की पुत्र उदलेश सोनकर को आज दिनांक 03.10.2026 को समय करीब 01.00 बजे भैसा पाण्डेय गाँव के आरबीएस ईंट भट्ठा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से थाना मुण्डेरवा क्षेत्र से चोरी गया 01 अदद विद्युत मोटर (टुल्लू पम्प) तथा विभिन्न चोरियों से संबंधित ₹13,500/- नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई।  गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*

1.विक्की पुत्र उदलेश सोनकर, निवासी- खटकहिया पश्चिम टोला (महसो), थाना लालगंज, जनपद बस्ती (उम्र करीब 21 वर्ष)।

*बरामदगी का विवरण:-*

1.एक अदद विद्युत मोटर लुबिया कंपनी (चोरी की)

2 रुपया- 13,500/- नगद ।

*घटना का संक्षिप्ता विवरण-* वादी द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 03/04.8.2026 को वादी के धान के खेत मे सिचाई करने के लिये लगाए गये लुबिया कम्पनी के विद्युत मोटर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0- 260/2026 धारा 303(2), BNS पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास:-*

1.मु0अ0सं0- 260/2026 धारा 303(2) BNS थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती।

2.मु0अ0सं0 210/2026 धारा 305(A) BNS थाना सोनहा जनपद बस्ती।

3.मु0अ0सं0 155/2026 धारा 331(4), 305(A) BNS थाना गौर जनपद बस्ती।

4.मु0अ0सं0 91/2026 धारा 331(4), 305 BNS थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*

1.उ0नि0 श्री विक्रमादित्य सिंह, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती ।

2.का0 अरूण कुमार शर्मा, थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती।    पत्रकार पवन कुमार श्रीवास्तव 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।