बिहार में MLC चुनाव में महागठबंधन के भीतर ही मुकाबला तय हो गया है. कांग्रेस ने 5 उम्मीदवार उतारे, जिनमें 3 स्नातक सीटों पर RJD से सीधी टक्कर होगी. 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान है.


  • बिहार में विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीटों का समीकरण उलझता दिख रहा है. कांग्रेस ने 23 अक्टूबर को होने वाले बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. इनमें तीन सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस का मुकाबला अपने ही सहयोगी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवारों से होगा. बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होना है.
  •  
  • इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. इन आठों सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो रहा है. कांग्रेस की ओर से जारी सूची के मुताबिक पार्टी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा को दोबारा उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर RJD ने अभी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. वहीं पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने संजय यादव को मैदान में उतारा है.
  • तीन स्नातक सीटों पर RJD से सीधा मुकाबला
  • कांग्रेस ने तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं. कोसी स्नातक से मनोज कुमार जायसवाल, दरभंगा स्नातक से रजनीकांत पाठक और पटना स्नातक से असदुल्लाह खान प्रत्याशी बनाए गए हैं. RJD ने पिछले महीने छह सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया था. पार्टी ने बाकी सीटों पर फैसला बाद में करने की बात कही थी. अब कांग्रेस की पांच उम्मीदवारों वाली सूची सामने आने के बाद तीन स्नातक सीटों पर दोनों दलों के बीच मुकाबला तय हो गया है.
  •  
  • कौन डाल सकता है वोट?
  • स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से कम से कम तीन साल पहले स्नातक की डिग्री हासिल कर चुके और संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में रहने वाले लोग मतदान कर सकते हैं. इसके लिए मतदाता का संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की विशेष मतदाता सूची में पंजीकृत होना जरूरी है. वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में माध्यमिक विद्यालय, कॉलेज या विश्वविद्यालय में कम से कम तीन वर्ष का शिक्षण अनुभव रखने वाले शिक्षक मतदान के पात्र होते हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।