यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस के बीट सीटों को लेकर तनातनी हो रही है। इस बीच योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है।


  • Abtaktv
  • उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। गठबंधन और सीट बंटवारे पर मंथन चल रहा है। चुनाव से पहले विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस ने राज्य में 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका है, जबकि गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा अभी भी लंबित है। इस बीच योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने सीट बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है।
  • कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने स्पष्ट किया है कि सीट शेयरिंग पर बातचीत अक्टूबर महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी। पार्टी का मानना है कि चुनाव की तारीखें नजदीक आने से पहले सीटों की स्थिति साफ हो जानी चाहिए, ताकि टिकट पाने वाले प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र में जमीनी स्तर पर तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके। सपा-बसपा और कांग्रेस के बीच चल रहे सीट बंटवारे और राजनीतिक अटकलों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि राजनीति में कुछ भी संभव है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 1995 के गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए कहा कि “राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कोई जानता था कि 2 जून गेस्ट हाउस कांड के बाद सपा से बसपा का समझौता होगा? समझौता हुआ। दोनों चुनाव लड़े, राजनीति में कहा नहीं जा सकता है कि कौन कब किसके साथ हो जाए।" राजभर का यह बयान मौजूदा गठबंधन समीकरणों के बीच राजनीतिक अनिश्चितता की ओर इशारा करता है।
  •  
  •  ‘संगठन सृजन’ अभियान पर कांग्रेस
  • बता दें कि कांग्रेस यूपी में फिलहाल प्रदेश में ‘संगठन सृजन’ अभियान चला रही है। पिछले दो महीनों में AICC और राज्य स्तर के ऑब्जर्वरों ने लगभग हर जिले में 100-100 समीक्षा बैठकें आयोजित की हैं। इस अभियान की निगरानी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल खुद कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।