पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज तिलौरा में लेफ्टिनेंट कर्नल रीतिका दूबे का भव्य सम्मान सहजनवा तिलौरा, गोरखपुर पाली ब्लॉक के पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, तिलौरा के प्रांगण में एक गौरवपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रख्यात समाजसेवी अनिल कुमार


पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज तिलौरा में लेफ्टिनेंट कर्नल रीतिका दूबे का भव्य सम्मान

सहजनवा तिलौरा, गोरखपुर पाली ब्लॉक के पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, तिलौरा के प्रांगण में एक गौरवपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रख्यात समाजसेवी  अनिल कुमार धर दुबे ने भारतीय सेना की गौरवशाली अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल कुमारी रीतिका दूबे को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का वातावरण रहा।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार धर दुबे ने कहा, यह हमारे लिए अत्यंत गौरव का क्षण है कि तिलौरा की इस होनहार बेटी ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल जैसे गरिमामय पद को प्राप्त कर न केवल अपने गांव का, बल्कि पूरे क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह बेटी देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान देकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाएगी।
उन्होंने छात्राओं को रीतिका दूबे के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल रीतिका दूबे ने अपने संबोधन में गुरुजनों का आशीर्वाद लिया और छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का मंत्र दिया। 
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने लेफ्टिनेंट कर्नल रीतिका दूबे से सेना में चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, शारीरिक व मानसिक अनुशासन से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने बड़ी सहजता से उत्तर देकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
अंत में प्रधानाचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और रीतिका दूबे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।