मरीज की मौत के बाद शव को लेकर हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर शव का सौदा करने का आरोप
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के तारामंडल स्थित सत्य हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। गॉलब्लैडर के ऑपरेशन के करीब 24 घंटे बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन
मरीज की मौत के बाद शव को लेकर हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर शव का सौदा करने का आरोप
गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के तारामंडल स्थित सत्य हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। गॉलब्लैडर के ऑपरेशन के करीब 24 घंटे बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद शव को लेकर अस्पताल प्रबंधन की ओर से रुपये की मांग की गई और मामले को समझौते के जरिए खत्म करने का प्रयास किया गया। सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
पूरा मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के तारामंडल स्थित सत्या हॉस्पिटल का है। गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम जीवकर नेवादा निवासी शत्रुघ्न मिश्रा अपनी पत्नी सुमन मिश्रा का गॉलब्लैडर का ऑपरेशन कराने के लिए सत्य हॉस्पिटल पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक सिकरीगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अस्पताल को अच्छा बताते हुए मरीज को यहां भर्ती कराने की सलाह दी थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: