खंडवा जिले के खालवा में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली
। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत यहाँ एक विशेष सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को सशक्त बनाना और उन्हें समा
खंडवा जिले के खालवा में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली
। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत यहाँ एक विशेष सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को सशक्त बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मंच पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनता कावड़े, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य कमल नवरे, राजेश देवड़ा और जनपद पंचायत खालवा के समस्त अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों के कर-कमलों से क्षेत्र के कई जरूरतमंद लाभार्थियों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए।
इस दौरान विशेष तौर पर जरूरतमंदों को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल और बच्चों को किट बैग बांटे गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस कल्याणकारी पहल से क्षेत्रीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया और स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की जमकर सराहना की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: