गोवा में SIR के दौरान 97 वोटरों के नाम फाइनल सूची में शामिल नहीं हो सके
पणजी, 24 सितंबर 2026। गोवा में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान 97 ऐसे मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके, जिन्हें जांच के बाद चुनाव अधिकारियों ने पात्र पाया था।
रिपोर्ट के अन

रिपोर्ट के अनुसार, मामला चुनाव आयोग के ECINet सॉफ्टवेयर से जुड़ा है। ग्राउंड लेवल के निर्वाचन अधिकारियों द्वारा फैसलों में बदलाव या सुधार करने की प्रक्रिया में तकनीकी अड़चन सामने आने की बात कही गई है। इसी वजह से पात्र पाए गए इन 97 मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में दर्ज नहीं हो सके।
इस मामले में गोवा के चुनाव अधिकारियों की ओर से चुनाव आयोग को कई ई-मेल भेजकर तकनीकी समस्या के समाधान के लिए सहायता मांगे जाने की जानकारी सामने आई है।
चुनाव आयोग ने SIR से संबंधित प्रक्रियाओं को कानून और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप बताया है। मतदाता पंजीकरण और नाम हटाने से संबंधित वैधानिक अधिकार निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारियों के पास होते हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: