ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: ‘जूते तक नहीं पहन पाई, सिर्फ फोन लेकर निकली’, प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई खौफनाक आपबीती ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर 2026। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग के बाद सामने आए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान हादसे की भयावह तस्वीर सामने रखते हैं। दिल्ली के कश्


ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: ‘जूते तक नहीं पहन पाई, सिर्फ फोन लेकर निकली’, प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई खौफनाक आपबीती

ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर 2026। यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग के बाद सामने आए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान हादसे की भयावह तस्वीर सामने रखते हैं। दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही राज कल्पना ट्रैवल्स की बस में बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे आग लगी। हादसे में 9 यात्रियों की मौत हुई।

प्रत्यक्षदर्शी रिंकी राजपूत ने बताया कि वह बस में सो रही थीं। अचानक किसी ने गेट बजाया। जब वह उठीं तो बस में अफरा-तफरी मची हुई थी। हालात इतने भयावह थे कि वह अपना सामान तो दूर, जूते तक नहीं पहन पाईं और सिर्फ फोन लेकर बाहर निकल सकीं। उन्होंने बताया कि बस में धुआं भर चुका था और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। भीड़ के बीच एक व्यक्ति ने उन्हें खींचकर बाहर निकाला।

एक अन्य यात्री ने बताया कि वह बस की सबसे पीछे वाली सीट पर था। आग बस के अगले हिस्से में लगी थी। बाहर निकलते समय धुआं इतना अधिक था कि यात्रियों को एक-दूसरे को धक्का देते हुए किसी तरह बाहर निकलना पड़ा।

एफआईआर में चालक-परिचालक पर आरोप

यात्री सुनील कुमार की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आग लगने से पहले बस में जलने की बदबू आ रही थी। यात्रियों ने चालक और परिचालक को इसकी जानकारी देकर बस रोकने को कहा, लेकिन आरोप के मुताबिक बस तत्काल नहीं रोकी गई। बाद में धुआं बढ़ने और आग फैलने के बाद बस रोकी गई।

सुनील के अनुसार, आग तेजी से फैलने के बाद यात्रियों ने खुद लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ लोगों ने अग्निशमन सिलेंडर की मदद से खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कई लोग बाहर नहीं निकल सके।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने का वास्तविक कारण और बस को समय रहते क्यों नहीं रोका गया, इसकी जांच की जा रही है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।