अब तक न्याय पीलीभीत देवेश यादव


जमुनिया खास/ कलीनगर। 
ग्राम जमुनिया में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आरती महेंद्र के नेतृत्व में पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीडीए के सम्मान, अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
आरती महेंद्र ने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, बेहतर शिक्षा, सम्मान और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीए की लड़ाई सामाजिक न्याय, समान अवसर और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से जुड़ी है।
कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश को विकास, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की दिशा में आगे ले जाने की बात कही गई।
इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामबहादुर यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विधानसभा अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, कल्याण वर्मा, रामप्रसाद वर्मा, धर्मेंद्र लोधी, हरजिंदर राजपूत, बीएल वर्मा, अमित वर्मा, जैत राम वर्मा, बेनीराम वर्मा, अमन यादव, राजेंद्र वर्मा, हरभजन सिंह, अशोक देवल, आशीष सिंह, हरिप्रसाद वर्मा, नन्हेलाल कुशवाह, रामप्रसाद भारती, धर्मेंद्र वर्मा, लेखराज यादव, राजू यादव, फरियाद सलमानी, पीके पाल, रामऔतार पाल, धर्मपाल लोधी, काशीराम वर्मा, संजय पासवान, हेमराज राजपूत और जगदीश वर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।