सीसीटीवी में कैद हुई चोरों की हरकत, पुलिस ने शुरू की पड़ताल; रात की गश्त बढ़ाने की मांग


आमोद कुमार 
कमासिन, बांदा। कस्बे से करीब 18 किलोमीटर दूर कठार चौराहे और बीरा गांव के खेड़ा मोड़ पर चोरों ने एक ही रात में दो ई-रिक्शों को निशाना बनाकर नौ बैटरियां और 60 लीटर डीजल पार कर दिया। वारदात के बाद चोर बैटरियां और डीजल चार पहिया वाहन में लादकर फरार हो गए। दोनों घटनाओं की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं।कठार चौराहे के पास चाय-समोसे की दुकान करने वाले रामकृपाल गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान के सामने ई-रिक्शा चार्ज पर लगा था। रात करीब 12:18 बजे चोर ई-रिक्शे को करीब 20 मीटर दूर एकांत स्थान पर ले गए और उसमें लगी पांच बैटरियां निकालकर फरार हो गए।वहीं, बीरा गांव के खेड़ा मोड़ स्थित अभय किराना स्टोर के सामने खड़े ई-रिक्शे से चार बैटरियां चोरी कर ली गईं। चोरों ने दुकान के बाहर रखा 60 लीटर डीजल भी नहीं छोड़ा। सुबह दोनों घटनाओं की जानकारी हुई तो दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।सूचना पर दांदो घाट पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान और चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पीड़ित दुकानदारों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।थाना प्रभारी कमासिन संतोष कुमार ओझा ने बताया कि दो ई-रिक्शों से बैटरियां चोरी होने की सूचना मिली है। घटनास्थलों का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरी की घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।