बृजेश मिश्रा
पीएचसी कमलापुर में प्रसूता की मृत्यु के प्रकरण में जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर एसडीएम सिधौली एवं उप मुख्य चिकित्साधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई। जांच में बच्चा होने के बाद महिला के उपचार में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने के साथ ही प्रसव उपरांत महिला को उच्चतर केंद्र रेफर करने की सलाह दिए जाने तथा परिजनों द्वारा एम्बुलेंस एवं रेफरल लेटर लेने से मना कर स्वयं ले जाने की बात सामने आई। जांच समिति ने स्टाफ नर्स श्रीमती बेबी वर्मा की प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक/दण्डात्मक कार्यवाही की संस्तुति की है। जिलाधिकारी महोदय ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जांच आख्या के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: