नोडल अधिकारी डॉ इरफान खान ने मदनापुर और सिंधौली में छापेमारी कर अवैध क्लीनिक किए सीज
झोलाछाप नोडल अधिकारी डॉ. इरफान के नेतृत्व में टीम ने मदनापुर और सिंधौली क्षेत्र में संचालित अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की।
हार्वर्ड बांध फोरलेन पर शाम से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में छुट्टा पशु सड़क पर डेरा जमाए रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक सड़क पर आ जाने वाले इन पशुओं से हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है।
गोरखपुर। शहर में आवागमन को सुचारू बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने हार्वर्ड बांध का चौड़ीकरण कर इसे फोरलेन में तब्दील किया। जिस सड़क पर वाहनों के फर्राटा भरने के लिए सुविधा विकसित की गई, वही सड़क अब शाम होते ही छुट्टा पशुओं का आश्रय स्थल बनती जा रही है।
हार्वर्ड बांध फोरलेन पर शाम से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में छुट्टा पशु सड़क पर डेरा जमाए रहते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक सड़क पर आ जाने वाले इन पशुओं से हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र में बीते दिनों छुट्टा पशुओं के कारण तीन बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में वाहन सवार पशुओं से टकराकर गंभीर रूप से घायल हुए।
इसके बावजूद नगर निगम की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़कर आश्रय केंद्रों तक पहुंचाने की कार्रवाई प्रभावी नजर नहीं आ रही है। रात के समय फोरलेन पर बड़ी संख्या में पशुओं की मौजूदगी वाहन चालकों के लिए जानलेवा खतरा बन रही है।
सवाल यह है कि हादसों के बाद भी नगर निगम कब जागेगा? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को सुरक्षित आश्रय तक पहुंचाना और आम लोगों की जान बचाना आखिर किसकी जिम्मेदारी है?
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
झोलाछाप नोडल अधिकारी डॉ. इरफान के नेतृत्व में टीम ने मदनापुर और सिंधौली क्षेत्र में संचालित अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की।
पुवायां शाहजहांपुर।।पुवायाँ पुलिस द्वारा भाई पर जानलेवा हमले के आरोपी को हँसिया के साथ किया गिरफ्तार।"
पुवायां शाहजहांपुर।।पुवायाँ पुलिस द्वारा भाई पर जानलेवा हमले के आरोपी को हँसिया के साथ किया गिरफ्तार।"
Leave a Comment: