झोलाछाप नोडल अधिकारी डॉ. इरफान के नेतृत्व में टीम ने मदनापुर और सिंधौली क्षेत्र में संचालित अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी की।


वी डी अवस्थी

शाहजहांपुर। जिले में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सिंघम स्टाईल में कार्रवाई करना शुरु कर दिया है।  झोलाछाप नोडल अधिकारी डॉ. इरफान के नेतृत्व में टीम ने मदनापुर और सिंधौली क्षेत्र में संचालित अवैध क्लीनिकों  पर छापेमारी की।
जांच के दौरान आवश्यक चिकित्सीय मानक एवं वैध दस्तावेज पूरे न मिलने पर टीम ने संबंधित अवैध क्लिनिकों को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना मान्यता अथवा आवश्यक अभिलेखों के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संचालकों को नियमानुसार चिकित्सा सेवाएं संचालित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक मानकों के संचालित होने वाले क्लिनिकों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से झोलाछापों में हड़कंप मच गया है।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।