पुलिस ने चेन छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया


गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने चेन छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छिनैती की गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर की रात करीब 11:45 बजे पानी की टंकी बाजारपुर क्षेत्र में एक महिला के घर की ओर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से चेन छीन ली और फरार हो गए थे। मामले में पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशन कुमार, रोहित सोनकर और अभिषेक सोनकर को गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने छिनैती की चेन तथा वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी अलग-अलग मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। शाहपुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।