ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P Global Ratings ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग BBB/A-2 पर बरकरार रखी है और आउटलुक को Stable रखा है।


नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P Global Ratings ने भारत की सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग BBB/A-2 पर बरकरार रखी है और आउटलुक को Stable रखा है। एजेंसी ने भारत की नीति स्थिरता और बड़े पैमाने पर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश को आर्थिक विकास के लिए सकारात्मक माना है।

S&P के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है। एजेंसी ने 2026 में भारत की वास्तविक GDP वृद्धि करीब 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

हालांकि, रिपोर्ट में कुछ चुनौतियों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें सरकारी कर्ज का ऊंचा स्तर, राजकोषीय दबाव, प्रति व्यक्ति GDP का अपेक्षाकृत कम होना और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से पैदा होने वाला जोखिम शामिल है।

???? AB TAK TV की बड़ी लाइन

 45 भारतीय कोयला बिजली संयंत्रों में ईंधन की कमी

PM मोदी का चार दिवसीय मध्य एशिया दौरा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।