चित्रकूट शिवसंपत करवरिया


जनपद चित्रकूट शासन की मंशानुरूप जिले में पर्यावरण संरक्षण जल संचयन और सामाजिक सौहार्द की मजबूती के लिए लोक भारती और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हरिसंकरी पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।  इसी क्रम में मंगलवार को विकासखंड कर्वी और नगर क्षेत्र की बैठक करके सभी ग्राम प्रधानों ग्राम विकास अधिकारियों और सभासदों को हरि संकरी पौध रोपण की विस्तृत जानकारी दी गई 2 सितंबर को पूरे जनपद में एक साथ करीब 1000 की संख्या में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में हरिसंकरी पौधों का रोपण आध्यात्मिक भक्ति भावना के साथ किया जाएगा। हरिशंकरी रोपण का मतलब हर गांव हर वार्ड में ब्रह्मा विष्णु महेश की प्रतिमूर्ति त्रिमूर्ति वृक्षों का रोपण करना है , इस  वृक्षसमूह  के रोपण से वातावरण जहां शुद्ध होगा पूरी हुई धरती के अंदर जल संचयन होता आध्यात्मिक भक्ति भावना लोगों में संचार होगी ,आपसी भाईचारा की भावना विकसित होगी। इसी महत्व को लेकर हरि संकरी पौध का रोपण 2 सितंबर को उत्सव के साथ मनाए जाने की रणनीति तैयार की गई है। हरिशंकरी पौधरोपण कमेटी के पदाधिकारीगण पहले तहसील सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की  ।इसके बाद टाउन हॉल करवी में सभी वार्ड सभासदों के साथ बैठक  करके हरि संकरी पौधारोपण को उत्सव के साथ किए जाने की रणनीति समझाई। और  उत्सव के साथ इसका रोपण किए जाने इसका संरक्षण किए जाने की प्रतिज्ञा भी कराई गई। जिला संयोजक कमलाकांत उपाध्यक्ष डॉक्टर शिव शंकर सिंह ने कहा  कि हरिशंकरी पीपल पाकड और बरगद तीन वृक्षों का समूह है और यह ब्रह्मा विष्णु महेश के प्रतीक हर गांव हर वार्ड में  वृक्ष मंदिर के रूप में स्थापित किया जाना है। हरिशंकरी हमारे जीवन के लिए वरदान है वैज्ञानिकों ने शोध किया है इसलिए इसकी महत्ता को हम लोग जान करके इसकी रक्षा सुरक्षा करें,  4 साल तक यदि हमने इसकी रक्षा कर लिया इसके बाद यह वृक्ष अपने आप तैयार हो जाएगा । यह हमें ऑक्सीजन हर वक्त देते हैं और ग्राउंड वाटर रिचार्ज करने के लिए यह बहुत उपयोगी हैं ।हर गांव में सात लोगों की कमेटी इसके संरक्षण के लिए बनाई जाएगी जो प्रतिदिन पौधों की देखरेख करेगी इस अभियान में महिलाओं को जोड़ने का आवाहन किया गया है ताकि महिलाएं रोज पीपल पाकड़ बरगद की पूजा करेंगी एक लोटा जल चढ़ाएंगी तो यह जल्दी तैयार हो जाएंगे और सब लोग इनकी रक्षा सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भी करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, कमेटी के जिला संयोजक कमलाकांत उपाध्याय ने हरि संकरी पौधरोपण की महत्ता को विस्तार पूर्वक समझाया।ग्रामोदय विश्वविद्यालय के डॉक्टर शिव शंकर सिंह डॉक्टर संतोष कुमार मिश्रा कमेटी के सहसंयोजक राजीव त्रिपाठी योगेश जैन नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता इस अभियान के जिला समन्वयक डॉक्टर अश्वनी अवस्थी उप जिलाधिकारी अजय कुमार यादव सभी लोगों ने हरिशंकरी पौधारोपण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये।  इस अवसर पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला राजस्व निरीक्षक राहुल पांडेय समाजसेवी अरुण त्रिपाठी भाजपा नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता शंकर प्रसाद यादव सोनू खंगार रमाकांत पांडेय रामसागर चतुर्वेदी, गुरु प्रकाश शुक्ला खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी ,एडीओ धर्मेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।