कानपुर देहात। हलिया महात्मा गांधी शिक्षा निकेतन, मूसानगर, कानपुर देहात में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने


???????? स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
मूसानगर, कानपुर देहात। हलिया महात्मा गांधी शिक्षा निकेतन, मूसानगर, कानपुर देहात में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां एवं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं हिमांशी, वैष्णवी, पलक, पारुल, मनु, काव्या, शिवानी, दिव्या, यंसी, अम्बिका, आरोही, वंश, हार्दिक, नैतिक, अंशु, संगीत शास्त्र   पुष्पांजलि, प्रियांशी, सौम्या, अनन्या सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री नरेश साहू एवं प्धानाचार्य श्री श्याम सुंदर यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा तथा भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।