15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुकेश चंद्र मोदनवाल
ब्यूरो चीफ, अबतक टीवी एवं अब तक न्याय हिंदी दैनिक समाचार पत्र
मरियाहू, जनपद जौनपुर
समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
15 अगस्त हमारे देश के इतिह
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुकेश चंद्र मोदनवाल ब्यूरो चीफ, अबतक टीवी एवं अब तक न्याय हिंदी दैनिक समाचार पत्र मरियाहू, जनपद जौनपुर
समस्त देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
15 अगस्त हमारे देश के इतिहास का वह गौरवशाली दिन है, जब अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष, साहस और बलिदान के फलस्वरूप भारत ने पराधीनता की बेड़ियों से मुक्ति प्राप्त की। यह दिन हमें उन वीर सपूतों के संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया।
महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, अशफाक उल्ला खां, रामप्रसाद बिस्मिल और असंख्य ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता रहेगा।
स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने देश के प्रति जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने का दिन भी है। हमारा कर्तव्य है कि हम देश की एकता, अखंडता, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
आज भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विज्ञान, शिक्षा, तकनीक, कृषि, उद्योग, खेल और विभिन्न क्षेत्रों में देश नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। हमें अपने देश की इस विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, शिक्षित, सुरक्षित एवं समृद्ध भारत का निर्माण करना चाहिए।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि देश की आन, बान और शान को सदैव ऊंचा रखेंगे। जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे तथा समाज में प्रेम, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करेंगे।
जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम्!
मुकेश चंद्र मोदनवाल ब्यूरो चीफ अबतक टीवी एवं अब तक न्याय हिंदी दैनिक समाचार पत्र मरियाहू, जनपद जौनपुर
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
विनोद जायसवाल, समाजसेवी एवं सोनी जायसवाल, जिला मंत्री भाजपा तथा पूर्व प्रत्याशी, भाजपा नगर पंचायत मड़ियाहूँ, जनपद जौनपुर की ओर से समस्त देशवासियों, क्षेत्रवासियों एवं मड़ियाहूँ नगरवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कानपुर देहात चौरसिया ट्रेडर्स परिवार की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों, ग्राहकों एवं देशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
रंजीत एवं गुड़िया की ओर से क्षेत्र के सभी किसान भाइयों, बहनों तथा समस्त क्षेत्र की जनता जनार्दन को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
विनोद जायसवाल समाजसेवी सोनी जायसवाल जिला मंत्री भाजपा पूर्व प्रत्याशी भाजपा नगर पंचायत मडियाहू जनपद जौनपुर की तरफ से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामन
Leave a Comment: