जौनपुर।* उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से


*राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख रुपये की सहायता*

*जौनपुर।* उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के प्रयास से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जनपद के सात गंभीर रूप से बीमार मरीजों के उपचार के लिए कुल 7 लाख 20 हजार 150 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह धनराशि सीधे संबंधित अस्पतालों को उपचार हेतु उपलब्ध कराई गई है।

              राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बताया कि लाभार्थियों में बंजारेपुर की इन्द्रावती देवी को बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिए 1 लाख रुपये, शेखपुर सुतौली निवासी शैलेन्द्र यादव को केजीएमयू/गांधी मेमोरियल एंड एसोसिएट हॉस्पिटल के लिए 1 लाख रुपये, पाल्हामऊ खुर्द निवासी रामकिशुन पाल को बीएचयू के लिए 95 हजार 150 रुपये, डेरामुआयना (कुरचनपुर) निवासी रतना देवी को बीएचयू के लिए 1 लाख रुपये, शेखपुर अशरफपुर निवासी रामजीत यादव को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये, वाजिदपुर उत्तरी निवासी निखिल राय को बीएचयू के लिए 1 लाख रुपये तथा गरोठन निवासी सविता को डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के लिए 75 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है।

              उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई यह सहायता जरूरतमंद मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी।

              राज्यमंत्री ने कहा कि उनके कार्यालय में आने वाले गंभीर बीमारियों से पीड़ित प्रत्येक जरूरतमंद मरीज की हरसंभव सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब, मजलूम और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है तथा "सबका साथ, सबका विकास" की भावना के अनुरूप सभी पात्र लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उपचार सहायता मिलने पर लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।