तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन ने फिल्म एक्टर तृषा को लेकर किए गए एक दोअर्थी कमेंट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


फिल्म एक्टर तृषा कृष्णन को लेकर दिए विवादित कमेंट पर तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की सत्तारुढ़ पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने तृषा के खिलाफ विपक्ष के नेता की टिप्पणी को लेकर पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद DMK नेता उदयनिधि को हिरासत में ले लिया गया. हिरासत में लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं 61, 79, 192, 196, 296(b), 351(2), 352 और तमिलनाडु महिलाओं के उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धारा 4 और IT अधिनियम की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है. उन्हें तंजावुर ईस्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उन्हें तंजावुर ले जाया जा रहा है.

https://x.com/ANI/status/2084529850224976046?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2084529850224976046%7Ctwgr%5E7d293ff5b8784d1603a690e44b4e019c3937ac4e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Ftamil-nadu-dmk-leader-udayanidhi-stalin-arrested-by-police-3870783.html

इससे पहले तंजावुर में TVK की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट महिला विंग की संयोजक एस. भैरवी ने तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. तमिलनाडु पुलिस ने तंजावुर में उस घर के सामने भारी पुलिस बल तैनात किया था जहां DMK नेता ठहरे हुए थे.

तंजावुर में विवादित कमेंट करने का आरोप

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, विपक्षी नेता स्टालिन ने तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर एक जनसभा के दौरान फिल्म अभिनेत्री को लेकर दोअर्थी बातें कही थी. जनसभा में अपने भाषण के दौरान, तमिलनाडु के विपक्ष के नेता जब भाषण दे रहे थे तो उन्हें बीच में रोक दिया गया क्योंकि भीड़ में मौजूद कुछ लोग “तृषा, तृषा” के नारे लगाने शुरू कर दिए.

इस पर थोड़ी देर के लिए उन्होंने अपना भाषण रोका दिया और कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, उन्हें वहां जरूर पहुंचना चाहिए.” हालांकि उन्होंने यह साफ करने की कोशिश की कि वह कावेरी नदी की बात कर रहे थे.

https://x.com/ANI/status/2084516009277591959?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2084516009277591959%7Ctwgr%5E7d293ff5b8784d1603a690e44b4e019c3937ac4e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Ftamil-nadu-dmk-leader-udayanidhi-stalin-arrested-by-police-3870783.html

स्टालिन पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप

लेकिन उदयनिधि की टिप्पणी को लेकर TVK ने यह आरोप लगाया कि उदयनिधि स्टालिन ने ‘तृषा-तृषा’ के नारों का जवाब एक अश्लील और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी से दिया.

पार्टी की शिकायत में स्टालिन और डीएमके की IT विंग के अधिकारियों पर जानबूझकर महिलाओं का अपमान करने और अभिनेत्री तथा आम महिलाओं को मानसिक तनाव देने का आरोप लगाया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अगुवाई वाली पार्टी ने जानबूझकर इस घटना का 2 मिनट से अधिक का वीडियो सोशल मीडिया X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया.

इस गिरफ्तारी के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है. चेन्नई में TVK कार्यकर्ताओं ने DMK नेता और विपक्ष के नेता (LoP) उदयनिधि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं उदयनिधि को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर तिरुचिरापल्ली में DMK नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

https://x.com/ANI/status/2084516009277591959?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2084516009277591959%7Ctwgr%5E7d293ff5b8784d1603a690e44b4e019c3937ac4e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Ftamil-nadu-dmk-leader-udayanidhi-stalin-arrested-by-police-3870783.html

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।