*गुरु पूर्णिमापर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया*
जौनपुर /मड़ियाहूं
स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य राजकुमार यादव के प्रतिष्ठान पर बुद्धवार को गुरु पूर्णिमा पर शिष्यो द्वारा एक विशाल सत्संग का आयोजन किया गया।
सत्संग में वक्ताओं ने कहा कि गुरु ही जीवन की राह दिखाते हैं और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इसलिए गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर दिया गया है। आगे कहा कि मानव काया को सत्कर्मों में लगाना चाहिए। गुरु के बिना कृपा के मानव मोक्ष को प्राप्त नहीं कर सकता है।इसलिए मानव को गुरु की शरण में रहना चाहिए।
इस अवसर पर विशाल बिल्डिंग मटेरियल के प्रोपराइटर राजकुमार यादव द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।इसके पूर्व अड़गड़ानंद महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण करके सत्संग का शुभारम्भ किया गया।सत्संग सुनने के लिए सुबह से ही भक्तो की भारी भीड़ रही।
इस दौरान विवेक पांडे, रामानंद गौतम, अतुल सिंह, विशाल यादव, सुभाष यादव, जयशंकर यादव उर्फ बाबा नागेंद्र प्रसाद मौर्य, लक्ष्मी शंकर यादव ,उमाशंकर प्रजापति सुजीत सरोज तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे, तथा भन्डारे का प्रसाद ग्रहण किये।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: