फरह (मथुरा)


फरह (मथुरा)। थाना फरह क्षेत्र के गांव शहजादपुर में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक गर्भवती गाय की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगे एक बिजली के खंभे में काफी समय से करंट उतर रहा था। इसकी जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को एक गर्भवती गाय चारा चरते हुए खंभे के संपर्क में आ गई और तेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने दोषपूर्ण खंभे की मरम्मत कर दी होती तो इस बेजुबान पशु की जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे खतरनाक बिजली खंभों की तत्काल जांच कर उन्हें ठीक नहीं कराया गया तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा गांव में लगे सभी बिजली खंभों की सुरक्षा जांच कराकर हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जाए।


शहजादपुर गांव में करंट उतरने वाले बिजली के खंभे के पास मृत पड़ी गर्भवती गाय, घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।