नहर किनारे चप्पल और दुपट्टा मिलने से मचा हड़कंप, युवती के छलांग लगाने की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
जंगल कौड़िया।
जंगल कौड़िया। क्षेत्र के शेरपुर चमराह गांव के सामने जंगल कौड़िया,कालेश्वर फोरलेन पर स्थित शेरपुर चमराह टोल प्लाजा पर पालतू मवेशियों पशुओं का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है जिससे राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है इन पालतू पशुओं के जमावड़े के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और जिम्मेदार मवेशियों को छोड़कर घर पर आराम कर रहे हैं इसके पहले मवेशियों से कई बड़ी दुर्घटनाएं फोरलेन पर हो चुकी हैं फिर भी जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हुए हैं जबकि फोरलेन पर जगह-जगह अंडरपास दिया गया है जिससे मवेशियों को ले जाने में कोई कठिनाई न हो इसको दरकिनार करते हुए मवेशियों को सीधे टोल प्लाजा के रास्ते जबरदस्ती ले जाया जा रहा है जब वाहन चालक हॉर्न बजाते हैं तब भी यह मवेशिया फोरलेन से नहीं हटते इस समस्या से संबंधित जिम्मेदार अधिकारी अनजान बने हुए हैं जिससे सरकार की मनसा पर पानी फिर रहा है यह पालतू पशु किसानों के खेत में जाकर भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं स्थानीय राहगीर जैसे नरेंद्र तिवारी,ज्ञान प्रकाश सिंह, अनूप शंकर पांडे, मनोज कुमार सिंह, अमित कुमार बघेल, लाल शुक्ला ने बताया कि स्थाई समाधान होते हुए भी पशुपालकों के द्वारा जबरजस्ती पालतू मवेशिया फोरलेन पर दुर्घटनाओं का कारण बना रहे हैं कई बार यह पालतू मवेशिया रोड पर खड़ा होकर जाम लगा देते हैं प्रशासन को इन घटनाओं की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिससे समस्या का समाधान निकाला जा सके।
शेरपुर चमराह टोल प्लाजा मैनेजर मनदिप कुमार ने बताया कि पशु पालकों को कई बार मना किया गया लेकिन यह मांगते नहीं है झगड़े पर उतारू हो जाते हैं इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दूंगा। जिससे इन लोगों पर कार्रवाई हो सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
गोरखपुर |
गोरखपुर
Leave a Comment: