गोरखपुर। टेरर फंडिंग मामले की जांच में जुटी एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) अब जांच का दायरा लगातार बढ़ा रही है। तिवारीपुर क्षेत्र में पेंट कारोबारी के यहां छापेमारी के बाद एजेंसी की टीम कथित नाबालिग के संपर्क में रहे लोगों की कुंडली खंगालने में जुटी है। सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल डेटा, चैट, कॉल डिटेल और डिजिटल दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मिले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि कथित आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी गतिविधियां किन लोगों तक पहुंच रही थीं। जांच के दौरान कुछ व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी एजेंसियों के रडार पर हैं।
एटीएस की टीम गोरखपुर यूनिट के साथ शाहजहांपुर, सीतापुर और लखीमपुर खीरी सहित कई जिलों से भी समन्वय कर जानकारी जुटा रही है। जरूरत पड़ने पर संदिग्ध संपर्कों से पूछताछ भी की जा सकती है। फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे मामले में तकनीकी और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: