गोरखपुर


गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम काकरहिया में एक युवक की आत्महत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पहचान पंकज निषाद, पुत्र ब्रह्मदेव निषाद, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
युवक की मौत से नाराज़ परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त हो गई तथा ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कांस्टेबल घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आत्महत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा शांति व्यवस्था कायम है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।