स्थानीय लोगों में चर्चाओं का दौर तेज, कथित अवैध वसूली और संदिग्ध गतिविधियों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की उठी मांग।


 


राकेश त्रिपाठी/ अब तक न्याय

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में कथित "काराख़ास व्यवस्था" एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर एक कथित काराख़ास की भूमिका क्या है, उसे किसका संरक्षण प्राप्त है और उसकी जवाबदेही किसके प्रति तय होती है।

क्षेत्र में यह चर्चा भी जोरों पर है कि कथित काराख़ास का कुछ प्रभावशाली एवं विवादित कारोबार से जुड़े लोगों के साथ लगातार संपर्क रहता है। स्थानीय नागरिक आरोप लगा रहे हैं कि शाम के समय ऐसे लोगों के साथ बैठकों और मेल-मिलाप की चर्चा आम है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया भी सामने नहीं आई है।

सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि वर्तमान थाना प्रभारी के कार्यभार संभालने के बाद कथित काराख़ास की सक्रियता बढ़ी है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों से संपर्क बनाए रखने और कथित अवैध वसूली जैसे कार्यों के लिए उसे अनौपचारिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि इन आरोपों में तनिक भी सच्चाई है तो पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। वहीं यदि आरोप निराधार साबित होते हैं तो झूठी अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

जनपद के लोगों की निगाहें अब पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि निष्पक्ष जांच ही इन चर्चाओं और आरोपों की सच्चाई सामने ला सकती है तथा यह भी स्पष्ट कर सकती है कि कथित काराख़ास व्यवस्था वास्तव में क्या है और उसकी कोई वैधानिक भूमिका है या नहीं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।