राऊ में भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश पांचाल का भव्य नागरिक अभिनंदन -------------------------------------- राऊ इन्दौर में दिनांक: 25 मई 2026 चारोधाम की तीर्थयात्रा से वापसी जन्मदिवस और शादी की सालगिरह के त्रिवेणी संगम पर उमड़ा जनसैलाब राजनीतिक सामाजिक और पत्रकार जगत ने किया भव्य स्वा


राऊ में भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश पांचाल का भव्य नागरिक अभिनंदन
--------------------------------------
राऊ इन्दौर में दिनांक: 25 मई 2026
चारोधाम की तीर्थयात्रा से वापसी जन्मदिवस और शादी की सालगिरह के त्रिवेणी संगम पर उमड़ा जनसैलाब राजनीतिक सामाजिक और पत्रकार जगत ने किया भव्य स्वागत
राऊ (इन्दौर)। राऊ नगर के गौरव, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद, पांचाल समाज के पूर्व अध्यक्ष, पत्रकार संघ राऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा वर्तमान में अखिल भारतीय विराट संघ विश्वकर्मा पांचाल समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुरेश पांचाल के नगर आगमन पर एक अभूतपूर्व उत्सव का माहौल देखने को मिला। चारोधाम की पवित्र तीर्थयात्रा पूरी कर सकुशल नगर लौटने, उनके जन्मदिवस (जन्मोत्सव) तथा विवाह वर्षगांठ के इस पावन त्रिवेणी संगम के सुअवसर पर राऊ नगर के विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों और पांचाल समाज के वरिष्ठ प्रबुद्ध नागरिकों ने उनका पलक-पावड़े बिछाकर भव्य स्वागत किया।
इस विशेष अभिनंदन समारोह में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ जनों ने श्री पांचाल को शॉल, श्रीफल, साफा, पुष्पहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित जनसमूह और वरिष्ठ समाजसेवियों ने श्री सुरेश पांचाल के यशस्वी जीवन और उनके द्वारा किए गए सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
69-70 वर्ष की आयु में भी जनसेवा का अनूठा जज्बा– वक्ताओं के विचार
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने श्री सुरेश पांचाल जी के व्यक्तित्व पर गहरा प्रकाश डाला। उन्होंने कहा अपने जीवन के उतार-चढ़ावों के बीच सुरेश जी ने हमेशा सार्वजनिक जीवन को प्राथमिकता दी। उन्होंने न केवल पांचाल समाज बल्कि पूरे राऊ क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
वे एक सिद्धांतवादी, बेहद ईमानदार, सहृदय और सबको साथ लेकर चलने वाले जननेता हैं।
​इस दौरान वक्ताओं ने उनकी जीवनसंगिनी श्रीमती संगीता सुरेश पांचाल को भी दांपत्य जीवन के इस सफल और ऐतिहासिक पड़ाव पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।पत्रकार जगत ने बांधे तारीफों के पुल ​समारोह में पत्रकारिता क्षेत्र के कई दिग्गज शामिल हुए और उन्होंने श्री पांचाल के मिलनसार स्वभाव की सराहना की ​संजय पाटीदार पत्रकार संघ राऊ के अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन पांचाल परिवार के साथ-साथ पूरे राऊ नगर के लिए खुशियों से भरा है। एक ही दिन जन्मदिवस और शादी की सालगिरह का यह दोहरा जश्न अद्भुत है। सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, जो सुरेश जी की लोकप्रियता को दर्शाता है।
​मंजूर मंसूरी (संपादक, राऊ अंचल समाचार पत्र): "सुरेश जी और संगीता जी का दांपत्य जीवन आज के समाज के लिए एक आदर्श मिसाल है। आपसी समझ, समर्पण और अटूट प्रेम के साथ दोनों ने जीवन के हर मोड़ पर एक-दूसरे का साथ निभाया है। हम ईश्वर से उनके सुखद, समृद्ध और दीर्घायु वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं।
​हिरासिंह ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष अधिमान्य नेतृत्व पत्रकार संघ) सुरेश जी आज जीवन के एक और शानदार और ऊर्जावान वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। अपनी सकारात्मक सोच, अद्भुत ऊर्जा और मिलनसार व्यवहार के कारण वे हर वर्ग के दिल पर राज करते हैं।
​गरिमामयी उपस्थिति
​इस ऐतिहासिक और गरिमामय समारोह में राऊ अंचल के कई प्रमुख व्यक्तित्व, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
​श्रीमती पप्पी विजय पाटीदार (अध्यक्ष, राऊ नगर परिषद)
​श्री श्याम पांचाल (प्रदेश अध्यक्ष, पांचाल समाज)
​श्री ओमप्रकाश चितरोड़े
​श्री नारायण मुकाती (वरिष्ठ समाजसेवी)
​श्री ओमप्रकाश फरकिया (वरिष्ठ पत्रकार)
​श्री रमेश विश्वकर्मा (वरिष्ठ पत्रकार)
​श्री दुवारका प्रसाद मंडले (अध्यक्ष, श्रमिक गृह निर्माण मंडल, राऊ)
​श्री हरिनारायण पाटीदार, श्री हुकुमचंद आर्य, श्री रामस्वरूप पांडे
​विश्वकर्मा वंशज उत्थान संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री राम प्रसाद जी पांचाल, महामंत्री श्री राम जी पांचाल, विश्वकर्मा बापट चौराहा के संरक्षक श्री रामेश्वर जी पांचाल, श्री जगदीश जी पांचाल, अध्यक्ष श्री पवन जी पांचाल, श्री कमलेश जी पांचाल
​श्री रमेशचन्द्र नेताजी, श्री रमेशचन्द्र सोलंकी, श्री कैलाश सेठ
​श्री राधेश्याम पांचाल (बालोदा), श्री अशोक ठेकेदार
​सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ मित्रगण: श्री भूरेलाल जी चौधरी, श्री मलकित सिंह, श्री मोहन शर्मा
​श्री धर्मेन्द्र चौधरी (पार्षद प्रतिनिधि एवं मित्र मंडल के साथी) सहित पांचाल समाज और राऊ नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित थीं।
रिपोर्टर -: मंजूर मंसूरी राऊ इंदौर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।