आध्यात्मिक ज्योतिषी एकता मंच फाउंडेशन के द्वारा दस मई को प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन व सम्मान समारोह का किया जायेगा आयोजन//
भारत की प्राचीन ज्योतिष विद्या के संरक्षण संवर्धन एवं समसैक संदर्भ में उसके वैज्ञानिक
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
हरपुर बुदहट, गोरखपुर थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के ग्राम रामपुर गड़थौली निवासी रोहित मौर्य ने शुक्रवार रात हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि गांव के ही दबंगों ने रास्ते में घेरकर पूरे परिवार पर लाठी, डंडे और रॉड से हमला कर दिया।
रोहित मौर्य पुत्र राम अचल मौर्य के अनुसार 9 मई 2026 को रात करीब 10:30 बजे वह अपने पिता राम अचल, बुआ मीरा मौर्य, भाभी सीमा, बहन नेहा मौर्य और पत्नी कृष्णा मौर्य के साथ सहजनवां थाना क्षेत्र के भरपही गांव से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव के शिवलाल मौर्य और उसके साथ 10 से 12 अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया।
तहरीर में बताया गया है कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर सभी ने लाठी, डंडा और रॉड से हमला कर दिया। हमले में रोहित के पिता राम अचल के सिर में गंभीर चोट आई और वह गिर पड़े। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उनके गले से सोने की माला भी छीन ली। परिवार के अन्य सदस्यों को भी काफी चोटें आई हैं। घायल अवस्था में पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी है। रोहित मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उचित न्याय की मांग की है। सहजनवा थाना प्रभारी संजय मिश्रा से पूछने पर बताएं कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
भारत की प्राचीन ज्योतिष विद्या के संरक्षण संवर्धन एवं समसैक संदर्भ में उसके वैज्ञानिक
गोरखपुर आज पश्चिमी चंपारण के रहने वाले बृजराज मिश्रा ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस
घघसरा गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के सहजनवा क्षेत्र अंतर्गत पाली ब्लॉक के शाहपुर गांव
Leave a Comment: