*बीजेपी से टिकट की रेस में कूदे शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल*
*बोले- क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा की सेवा मेरा संकल्प*
अनिल शुक्ला
रामनगर/बाराबंकी। 267 विधानसभा रामनगर में जिओ पेट्रोल पंप पर रामनगर निवासी शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच 267 रामनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी टिकट के लिए दावेदारों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसी क्रम में शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने भी रामनगर विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
*क्या कहा शिव प्रकाश अवस्थी ने*
शिव प्रकाश अवस्थी ने कहा कि रामनगर क्षेत्र की सेवा मेरे मन-मस्तिष्क में कूट-कूट कर भरी है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर मैं लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहा हूं।
उन्होंने बताया कि वह पार्टी के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहते हैं और क्षेत्र के विकास, शिक्षा-व्यापार के क्षेत्र में भी काम कर चुके हैं। उनका मकसद गरीब जनता का उत्थान करना है।
*क्यों अहम है ये दावेदारी*
रामनगर विधानसभा में बीजेपी टिकट के लिए कई दावेदार मैदान में हैं। शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने संगठन के लिए किए गए काम और क्षेत्रीय जुड़ाव को अपनी ताकत बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस के विरोध के बाद मैंने महसूस किया कि जनता का हित भाजपा में ही है। आज मैं क्षेत्र के विकास के लिए आगे बढ़ने का संकल्प लेता हूं।
*राजनीतिक समीकरण*
रामनगर सीट पर 2022 में सपा ने जीत दर्ज की थी। 2027 में बीजेपी इसे वापस लेने की तैयारी में है। ऐसे में टिकट की दावेदारी करने वालों की लिस्ट लंबी हो रही है। संगठन स्तर पर नामों पर मंथन शुरू है।
इस मौके पर अवधेश मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, सुनील सिंह, अभिषेक मिश्रा, आशीष,मुनेन्दर,ज्वाला,लवलेश सहित तमाम युवा मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: