जौनपुर*जनसुनवाई में आई एक दर्दनाक घटना पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी। मात्र एक सप्ताह


*एक हफ्ते में मदद: प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता, पीड़ित परिवार को 5 लाख समेत कई योजनाओं का लाभ*

 

*थ्रेशर हादसे में मौत के बाद जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई, आवास, पेंशन और राशन कार्ड भी मिला*

*जौनपुर*जनसुनवाई में आई एक दर्दनाक घटना पर जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी। मात्र एक सप्ताह के भीतर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ कई सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

तहसील मड़ियाहूं के बरसठी विकासखंड अंतर्गत भदराव गांव निवासी स्वर्गीय मुलायम बनवासी की गेहूं मड़ाई के दौरान थ्रेशर मशीन में फंसने से दुखद मृत्यु हो गई थी। मामला जनसुनवाई में सामने आते ही जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर तेजी से कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी पूजा को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही आवास आवंटन, कृषि पट्टा, निराश्रित महिला पेंशन और अंत्योदय राशन कार्ड का लाभ भी दिया गया। पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन कराया गया, जबकि आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।

प्रशासन द्वारा परिवार को अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और बच्चों की शिक्षा के लिए बाल सेवा योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार ऐसे मामलों में तत्काल सहायता और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।

मृतक के परिजनों ने त्वरित सहायता मिलने पर मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया। परिवार ने भावुक होकर बताया कि घटना के बाद हाल ही में मृतक की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया है। इस पर जिलाधिकारी ने नवजात को परिवार के लिए नई उम्मीद और संबल बताया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।