संविधान स्वाभिमान यात्रा एवं प्रकाश महोत्सव का आयोजन 29 अप्रैल को
सिधौली/सीतापुर।
लोकसभा में आज महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक पर वोटिंग होगी। इस बिल पर अब केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah जवाब दे रहे हैं। विपक्ष के सवालों पर एक-एक कर अपनी बात रख रहे हैं।
महिला आरक्षण और परिसीमन समेत तीन बिलों पर आज संसद में वोटिंग होगी। इन तीन बिलों को पास कराने के लिए सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। विपक्ष के नेता इस बिल के समय को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, सरकार का आरोप है कि विपक्षी दल महिला आरक्षण के खिलाफ हैं। सरकार ने तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है। इस विषय में लोकसभा में गुरुवार को भी जमकर बहस हुई थी और अब इस मामले में वोटिंग होनी है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया।
सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित ऐतिहासिक संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026, परिसीमन विधेयक, 2026 और संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 गुरुवार को संसद के निचले सदने में पेश किए थे। इन विधेयकों पर देर रात एक बजकर 20 मिनट तक चर्चा हुई और शुक्रवार सुबह इन पर चर्चा आगे बढ़ाई जाएगी। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन कर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और अन्य पिछड़े वर्गों से उनकी हिस्सेदारी छीनने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को परिसीमन से मुक्त करके 2029 से ही लोकसभा की वर्तमान संख्या 543 के आधार पर लागू किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण अधिनियम संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील करते हुए कहा कि जो भी इसका विरोध करेंगे, उन्हें इसकी कीमत लंबे समय तक चुकानी पड़ेगी। मोदी ने इन तीनों विधेयकों पर अपने विचार रखते हुए यह भी कहा कि इस विषय को राजनीति के तराजू से नहीं तौलना चाहिए और इसका श्रेय वह विपक्षी दलों को भी देने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने परिसीमन से जुड़ी कुछ सदस्यों की चिंताओं को खारिज करते हुए कहा कि जैसे पहले परिसीमन हुआ और जो अनुपात उस समय से चला आ रहा है, उसमें कोई बदलाव नहीं होगा और सीटों की संख्या में वृद्धि भी उसी अनुपात में होगी। इस बीच, महिला आरक्षण अधिनियम 2023 गुरुवार से लागू भी हो गया। केंद्रीय विधि मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। संसद में इस कानून में संशोधन करने और इसे 2029 में लागू करने पर जारी चर्चा के बीच 2023 के अधिनियम को 16 अप्रैल से लागू किया गया।
Auto Refresh
Refresh
6:58 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vinay Trivedi
अमित शाह ने कहा कि OBC की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस है। कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह और सीताराम केसरी को अपना कार्यकाल नहीं पूरा करने दिया। कांग्रेस ने अभी तक देश को एक भी OBC प्रधानमंत्री नहीं दिया है। लेकिन BJP ने अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया।
6:46 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vinay Trivedi
अमित शाह ने कहा कि विपक्ष तैयार तो 50 फीसदी सीटें बढ़ेंगी। इसके लिए सरकार तैयार है। 1 घंटा दीजिए मैं संशोधन लिखकर दूंगा। दक्षिण भारत को सीटों का कोई नुकसान नहीं होगा। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर बीजेपी यह लिखकर भी दे देगी कि वह महिला प्रधानमंत्री बनाएंगे तो भी मैं उनपर विश्वास नहीं करूंगा।
6:23 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vinay Trivedi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 127 सीटों पर 20 लाख से ज्यादा वोटर हैं। एक सीट पर तो 48 लाख वोटर हैं। ऐसे में एक व्यक्ति एक मत के मूल्य का उल्लंघन होता है। कहीं लोकसभा में 20 लाख वोटर हैं और कहीं 48 लाख मतदाता हैं। ऐसे में एक व्यक्ति एक मत के मूल्य के उल्लंघन को रोकें और परिसीमन करने में साथ दें। INDI अलायंस महिला आरक्षण के खिलाफ है।
6:19 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vinay Trivedi
अमित शाह ने कहा कि परिसीमन होगा तो SC-ST की सीटें भी बढ़ेंगी। जो लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं वह ST-ST की सीटें बढ़ने का विरोध कर रहे हैं। सीटों का परिसीमन जरूरी है क्योंकि सांसद की लोकसभा सीट का क्षेत्र बहुत बड़ा होता है। उसे कवर करना सांसद के लिए मुश्किल हो जाता है। वह क्षेत्र के लोगों से मिल नहीं पाता है। लोग भी सांसद के पास अपनी समस्या नहीं ले जा पाते हैं।
6:15 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vinay Trivedi
महिला आरक्षण बिल पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष, परिसीमन नहीं सिर्फ और सिर्फ महिला आरक्षण का विरोध कर रहा है। महिला आरक्षण के साथ हो 2029 का लोकसभा चुनाव हो, इसीलिए बिल अभी लाया गया है। हम महिला आरक्षण के साथ 2029 का चुनाव कराना चाहते हैं।
6:02 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vinay Trivedi
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह थोड़ी देर में लोकसभा में बोलेंगे। वह महिला आरक्षण बिल पर जवाब देंगे। विपक्ष की तरफ से उठाए जा रहे सवालों पर अपनी बात रखेंगे।
3:44 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vinay Trivedi
महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि सोनिया गांधी ने जाति जनगणना का विरोध किया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में कहा था कि जाति जनगणना नहीं कराएंगे। कांग्रेस ने घुसपैठियों को बचाने के लिए झारखंड का सत्यानाश कर दिया।
3:42 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vineet Kumar
बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 17 अप्रैल की कुछ अहम घटनाओं की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल 1987 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर बोफोर्स मामले में पहली बार आरोप लगे थे। दुबे ने यह भी कहा कि इसी तारीख को 1999 में कांग्रेस ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार गिरा दी थी।
3:41 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vineet Kumar
बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के लोकसभा भाषण पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी का भाषण एक जादू शो जैसा लग रहा था। दुबे ने सवाल किया कि क्या गांधी भाषण के दौरान जादू दिखा रहे थे या डांस कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि इस भाषण में वह गंभीरता नहीं थी, जो संसद में होनी चाहिए।
3:28 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vinay Trivedi
राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए लोकसभा में 16 नंबर का कार्ड दिखाया। इसके बाद वे बोले कि 16 नंबर एक पहेली है, जिसके बारे में जल्द पता चलेगा। इसके बाद, राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म किया और लोकसभा से बाहर चले गए।
3:22 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vinay Trivedi
राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई है। उन्होंने राहुल गांधी की भाषा को असंसदीय बताया। रिजिजू ने राहुल गांधी पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके बाद स्पीकर ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ बिल के संदर्भ में ही बात करें।
3:19 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Vinay Trivedi
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी को पता था कि यह बिल पास नहीं हो पाएगा। इसके बावजूद, बीजेपी खुद को महिलाओं का हितैषी दिखाने के लिए महिला आरक्षण बिल लाई।
3:04 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने एक कहानी सुनाई। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोकते हुए कहा कि यहां जादू-टोने की कहानी न सुनाएं। इस पर राहुल ने जवाब दिया कि आप मजा लीजिए।
2:56 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
संसद में राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी दलित और ओबीसी को हिंदू कहती है, लेकिन उन्हें कहीं भी जगह नहीं देती है। उनकी इस बात पर हंगामा हो गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसका विरोध भी किया। थोड़े हंगामे के बाद राहुल का भाषण जारी रहा।
2:53 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
राहुल गांधी ने कहा कि इस बिल के जरिए ओबीसी, दलित और मुस्लिमों से पावर छीनने की कोशिश हो रही है। बीजेपी को सत्ता में रखने के लिए ऐसा कानून बनाया जा रहा है, जो देश के दक्षिणी राज्यों और उत्तर पूर्वी राज्यों से प्रतिनिधित्व छीन लेगा। यह देशद्रोह करने जैसा है।
2:49 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
राहुल गांधी ने संसद में कहा कि सरकार जिस बिल को आज सदन से पास कराना चाहती है। वह महिला आरक्षण बिल नहीं है। सरकार इस बिल के जरिए देश की सियासत बदलना चाहती है और इसके लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रही है। महिलाओं के पीछे छिपकर इसे अंजाम देने की कोशिश हो रही है। महिला आरक्षण बिल 2023 में ही इसी सदन से पास हो चुका है। सरकार वह बिल लेकर आए और पूरा विपक्ष तत्काल प्रभाव से उसे लागू करने के लिए तैयार है।
2:44 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी महिला आरक्षण के मुद्दे पर बोल रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत मजाकिया अंदाज में की। उन्होंने कहा कि गुरुवार को प्रियंका ने सदन में कुछ ऐसा कर दिखाया जो वह अपने 20 साल के राजनीतिक करियर में कभी नहीं कर सके। यह काम था अमित शाह को हंसाना। इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी से जुड़ी एक कहानी भी सुनाई, जिसके जरिए इंदिरा ने उन्हें समझाया था कि आप सबसे ज्यादा अपने दिमाग से डरते हो। किसी बाहरी चीजे से नहीं।
2:32 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सदन का जो माहौल लग रहा है, पीडीए के जो सांसद उधर बैठे हैं उनके मन का बहुमत हमारे साथ है। उनके (भाजपा) वादों पर क्या भरोसा करें? उन्होंने कई वादे किए। इसलिए उनके वादों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता। भाजपा कुछ भी कर सकती है। अभी वोटिंग से पहले भी भाजपा कुछ भी कर सकती है।"
2:32 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "सदन का जो माहौल लग रहा है, पीडीए के जो सांसद उधर बैठे हैं उनके मन का बहुमत हमारे साथ है। उनके (भाजपा) वादों पर क्या भरोसा करें? उन्होंने कई वादे किए। इसलिए उनके वादों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता। भाजपा कुछ भी कर सकती है। अभी वोटिंग से पहले भी भाजपा कुछ भी कर सकती है।"
2:11 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
सांसद संध्या राय ने कहा कि भारत की संस्कृति में हमेशा ही नारी को पूज्य माना गया है। यह विधेयक नारियों को सम्मान देने का सूत्र है। देश की अनेक महिलाएं अपनी मेहनत से देश में बदलाव ला रही हैं। अवसर मिलने पर नारी शक्ति हर क्षेत्र में उत्कृष्ठ नेतृत्व कर सकती है। उन्होंने इस विधेयक के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।
2:00 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
पीएम मोदी ने दूसरा पोस्ट करते हुए सांसदों से कहा कि यह बड़ा अवसर है। इससे वंचित न रहें। उन्होंने लिखा, "मैं सभी सांसदों से कहूंगा। आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए। देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है। उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए। ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी। देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा। आइए हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को, देश की आधी आबादी को उसका हक दें।"
1:56 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर सांसदों से महिला आरक्षण के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने लिखा, "संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है। जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है। महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है। अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें। आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं। अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं। अपील करता हूं। कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें। मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा… कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों। देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है। कृपया करके नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें।"
1:53 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर महिलाओं को आरक्षण मिला भी तो दलित और मुस्लिम महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा। आरक्षण का लाभ उन जाति की महिलाओं तक सीमित रह सकता है, जिनका प्रभुत्व पहले से कायम है।
1:29 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
कांग्रेस सांसद हैबी ईडन ने कहा कि अमित शाह ने संसद में कहा है कि किसी भी राज्य की सीटें कम नहीं होंगी। हालांकि, यह बात लिखित में नहीं दी गई है। किसी भी बात पर भरोसा करना मुश्किल है, क्योंकि हमसे कहा गया था कि सभी के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे, लेकिन किसी के खाते में नहीं आए। ऐसे में सरकार को परिसीमन का आधार लिखित में बताना चाहिए।
1:19 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
सांसद मोहम्मद हनीफा ने कहा कि सरकार देश की महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की बात कर रही है, लेकिन लद्दाख की महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा। क्योंकि लद्दाख में सिर्फ एक लोकसभा सीट है। इसके साथ ही उन्होंने लद्दाख के लिए दो लोकसभा सीटों की बात की। उन्होंने लद्दाख में विधानसभा बनाने की मांग भी दोहराई।
1:14 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अगर सीटों की संख्या बढ़ेगी तो सभी को इसका फायदा मिलेगा। कई दलों के पास सिर्फ एक ही सीट है। अगर मौजूदा सीटों में पर इसे लागू किया गया तो इन दलों को परेशानी होगी। वहीं, सांसदों की संख्या बढ़ने पर सभी दलों को फायदा होगा।
1:09 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि चुनाव के कारण महिला आरक्षण का यह बिल लाया जा रहा है। इसकी आड़ में सरकार परिसीमन करना चाहती है। महिला आरक्षण बिल लागू होना चाहिए, लेकिन इसमें पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। सरकार को बिल में यह साफ तौर पर बताना चाहिए कि कौन सी जनगणना के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन होगा। सरकार हमें आरक्षण देना चाहती है तो मौजूदा सीटों में ही दे।
1:01 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
डिंपल यादव ने कहा कि महिला आरक्षण एक मुखौटा है, जिसके जरिए सरकार परिसीमन करना चाहती है और अपनी स्थिति मजबूत करना चाह रही है। महिलाओं को आरक्षण देने वाला बिल 2023 में ही पास हो चुका है। सरकार जान-बूझकर इसमें देरी कर रही है।
12:53 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
डिंपल यादव ने कहा कि सरकार संविधान में बदलाव क्यों कर रही है। पहले यह बिल लाया गया था, तब सभी पार्टियों ने इसका समर्थन किया था। उस समय यह कहा गया था कि जातिगत जनगणना के बाद नया परिसीमन होगा और महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा, लेकिन अब सरकार इसमें बदलाव कर रही है और 2011 के आंकड़ों के आधार पर परिसीमन करना चाह रही है।
12:41 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि सरकार ने नारी शक्ति को न्याय का तोहफा दिया है, लेकिन उन्होंने इसे कांटेदार तार में लपेट दिया है, महिला रिजर्वेशन को पार्लियामेंट के विस्तार, 2011 की जनगणना के आंकड़ों और डिलिमिटेशन की प्रक्रिया से जोड़ दिया है। हमें एक नैतिक जरूरत को डेमोग्राफिक माइनफील्ड से क्यों उलझाना चाहिए? महिला रिजर्वेशन की फसल काटने के लिए तैयार है। इसे डिलिमिटेशन से जोड़ना भारतीय महिलाओं की उम्मीदों को हमारे देश के इतिहास की सबसे विवादित और मुश्किल एडमिनिस्ट्रेटिव प्रक्रियाओं में से एक का बंधक बनाना है।"
12:17 PM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
बीजेपी नेता कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा महिला आरक्षण बिल पर क्रेडिट ले लो। अगर आप बिल का समर्थन करते हैं, तो बिल पास हो जाएगा, और पीएम मोदी को क्रेडिट मिलेगा। क्या यही समस्या है? आप क्रेडिट ले लो। अगर वे बिल का समर्थन नहीं करते हैं, तो भारत की महिलाएं और भारत के लोग उन्हें वोट नहीं देंगे।
11:49 AM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि डिलिमिटेशन पॉलिटिकल डिमॉनिटाइजेशन होगा। इससे देश को भारी नुकसान होगा। जिन लोगों ने अपनी आबादी को नियंत्रित करते हुए खुद को आर्थिक रूप से मजबूत किया। उन्हें सजा मिलेगी और जिन राज्यों ने सिर्फ आबादी बढ़ाई है, देश का पूरा नियंत्रण उन्हीं के हाथों में होगा।
11:44 AM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि महिला आरक्षण एक ऐसी फसल की तरह है, जो काटने के लिए तैयार है। सभी बड़े राजनीतिक दल इसके समर्थन में हैं, लेकिन सरकार इसे परिसीमन से जोड़कर देरी कर रही है। परिसीमन के कारण राजनैतिक ताकत में बदलाव होता है। इसलिए इसमें जल्दीबाजी नहीं की जा सकती।
11:32 AM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
कनिमोझी ने संसद में कहा कि बीजेपी महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर महिलाओं को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल कर रही हैं। देश की महिलाओं को आज से ही आरक्षण की जरूरत है। अगर सरकार आरक्षण देना चाहती है तो मौजूदा सीटों के साथ क्यों नहीं ला रही है। इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है। सरकार ने ऐसा कानून बनाया है कि अगर आपको महिला आरक्षण चाहिए तो परिसीमन कराना पड़ेगा। परिसीमन जिस तरीके से किया जा रहा है, उससे तमिलनाडु जैसे कम आबादी वाले राज्यों को नुकसान होगा।
11:25 AM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
महिला रिजर्वेशन बिल पर, तमिलनाडु बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने कहा, "हमारे पीएम मोदी को बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने हमें यह आजादी दी, हमें यह मजबूती दी। 33% रिजर्वेशन बिल हमारे देश की हर महिला का बहुत पुराना सपना रहा है। और यह मुमकिन नहीं होता अगर महिलाओं को मजबूत बनाने का उनका कमिटमेंट न होता। जब वह महिला मजबूती की बात करते हैं, तो उनका सच में मानना है कि हमारे देश में हर महिला को मजबूत होना चाहिए।"
11:15 AM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
डीएमके सांसद कनिमोझी ने रात 10 बजे महिला आरक्षण बिल को नोटिफाई करने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस बिल पर चर्चा के लिए स्पेशल सत्र बुलाया। सदन में सभी सांसद इस पर चर्चा कर रहे थे और सरकार ने इस बिल को नोटिफाई कर दिया। इससे समझ आता है कि सत्ता में मौजूद लोगों के अंदर सदन के प्रति कोई सम्मान नहीं है।
11:09 AM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
सूत्रों के अनुसार काकोली घोष, मणिकम टैगोर, केसी वेणुगोपाल और पी चिदंबरम समेत कई कांग्रेस नेताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे आज संसद में INDIA ब्लॉक की सभी पार्टियों के सभी सांसदों की मौजूदगी पक्की करें।
11:07 AM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
झामुमो सांसद महुआ मांझी ने कहा कि यह स्पेशल सेशन क्यों रखा गया? यह पहले से ही घोषित है कि महिला आरक्षण बिल लागू किया जाएगा। बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव चल रहे हैं, और कई नेता यहां नहीं आ पा रहे हैं।
11:04 AM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 2023 में जो कानून हुआ था, उसे कल रात नोटिफाई कर दिया गया। 2023 में, पूरे हाउस ने विमेंस रिजर्वेशन बिल पास किया था। कम से कम जब भी आप उस कानून के लिए कोई अमेंडमेंट ला रहे हों, तो यह सरकार की ड्यूटी है कि वह यह पक्का करे कि उसे नोटिफाई किया जाए। अगर विमेंस रिजर्वेशन बिल पर वह गंभीर हैं, तो यह देरी क्यों? कल, पूरे विपक्ष ने यह आरोप लगाया कि आपने सिर्फ विमेंस रिजर्वेशन बिल में देरी की। यह इस बात को साबित करता है कि हम मौजूदा 543 सीटों के साथ विमेंस रिजर्वेशन को पूरी तरह से लागू करने के लिए तैयार हैं। हम फिर से सरकार से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि बिल वापस ले, ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाए और इन सभी चीजों पर आम सहमति बनाए।"
10:49 AM (IST)Apr 17, 2026
Posted by Shakti Singh
महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन से संबंधित विधेयक पर आज यानी शुक्रवार को चर्चा संपन्न होगी जिसके बाद इस पर मत विभाजन होगा। विधेयक पर मत विभाजन के लिए शाम चार बजे का समय निर्धारित किया गया है। https://x.com/narendramodi/status/2045056013909594482?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2045056013909594482%7Ctwgr%5E5748c1154fb722651d4768ed31c03ef5a2dfa452%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fpolitics%2Fparliament-special-session-live-updates-women-reservation-delimitation-bill-voting-2026-04-17-1212192
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सिधौली/सीतापुर।
लिए तैयार राजेश कुमार सिद्धार्थ स्थान: सिधौली, जनपद सीतापुर
Leave a Comment: