पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल, 4.20 लाख रुपये व तमंचा बरामद- -------------------------------------------- मछलीशहर जौनपुर-जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मछलीशहर और थाना पवारा की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डिग्गी से प


पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक घायल, 4.20 लाख रुपये व तमंचा बरामद-

--------------------------------------------

 मछलीशहर जौनपुर-जनपद में

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मछलीशहर और थाना पवारा की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डिग्गी से पैसा चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।वही मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी,जबकि दूसरा घायल अवस्था में पकड़ा गया।पुलिस के अनुसार, कुँवरपुर के पास नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पुलिस को देखते ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी सत्येन्द्र कुमार दोबरे उर्फ सुमित नारायण (निवासी इटावा) के दाहिने पैर में गोली लगी,जबकि दूसरा आरोपी गुड्डू उर्फ इकरार (निवासी औरैया) मोटरसाइकिल से गिरने पर घायल हो गया। दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 लाख 20 हजार रुपये नकद, 0.315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 को तियरा निवासी सूर्यमणि मिश्रा द्वारा एसबीआई बैंक से पैसे निकालने के बाद मुस्तफाबाद स्थित यूनियन बैंक के पास चाय पीते समय बाइक की डिग्गी से पांच लाख रुपये चोरी होने की तहरीर दी गई थी। इस मामले में मुकदमा संख्या 103/2026 दर्ज किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्त सत्येन्द्र कुमार के खिलाफ इटावा, सहारनपुर,औरैया सहित कई जिलों में लूट,चोरी,आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं,जबकि गुड्डू उर्फ इकरार के खिलाफ जालौन,झांसी,मुरादाबाद और औरैया जिलों में सात मुकदमे दर्ज हैं।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विनीत राय और थानाध्यक्ष पवारा अनिल कुमार की टीम द्वारा की गई।पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बृजनाथ दुबे

अब तक न्याय मछली शहर जौनपुर ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।