अंबेडकर माह के नौवें दिन गांव-गांव गूंजे समानता और संविधान के स्वर, 29 अप्रैल को मास्टरबाग में होगा भव्य प्रकाश महोत्सव
मास्टरबाग (सीतापुर), 9 अप्रैल।
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया,
लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मदारपुर-पुरैना मार्ग पर सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का खून से सना शव बरामद हुआ। सुबह टहलने निकले राहगीरों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
मृतका की उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। वह नाइट वियर में थी और उसके हाथ बंधे हुए मिले, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जबकि शरीर पर कई नीले दाग भी पाए गए हैं, जो किसी हिंसक वारदात की ओर इशारा करते हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने महिला की पहचान करने से इनकार किया है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि शव को कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। लखनऊ,डीसीपी पश्चिम ज़ोन कमलेश दीक्षित ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के जिलों, खासकर उन्नाव के थानों में भी महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा सकें। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या तो नहीं की गई।फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मास्टरबाग (सीतापुर), 9 अप्रैल।
कमलापुर (सीतापुर), दिनांक 8 अप्रैल 2026
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Leave a Comment: