मडियाहू पीजी कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर और स्टेडियम की साफ सफाई की तत्पश्चात उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य समिति सदस्य डॉ संतोष कुमार पांडे ने सम्बोधित किया। अपने संबोधन में पांडे जी ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के महत्व और उसके उपयोगिता को बताया छात्रों को प्रोत्साहित किया कि आप राष्ट्र सेवा में समर्पित हो और आर डी परेड तक पहुंचने का प्रयास करें इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर मनोरम, डॉ विवेक सिंह, डॉ सुशील मिश्रा, डॉ सुषमा मिश्रा, आदि उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सुरेश कुमार पाठक ने आगंतुक अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा छात्रों को राष्ट्रभक्ति एवं नेक इंसान बनने की नसीहत दी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: