दीप सिंह कन्नौज।


कन्नौज। चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद कन्नौज में महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा जन चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने गांव, कस्बों, मोहल्लों, प्रमुख बाजारों, चौराहों, शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम किए। इस दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, महिला सुरक्षा कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।अभियान के दौरान साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को सचेत किया गया। पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से बचाव के उपाय विस्तार से बताए। साथ ही पंपलेट वितरित कर महिलाओं को आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का निःसंकोच उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है, जिससे वे बिना किसी भय के समाज में आगे बढ़ सकें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।