*नीलम मोबाइल शाप का भव्य उद्घाटन विधायक डॉ आर. के. पटेल के कर कमलों द्वारा किया गया*
---------------------------------------
जौनपुर /मड़ियाहूं
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के नीलम मोबाइल शॉप का भव्य शुभारंभ विधायक डॉ. आर. के. पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. आर. के. पटेल ने शॉप के प्रोपराइटर रवि सिन्हा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के नए प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।इ अवसर पर तामीर हसन शिबू (यूपी हेड), संजय सिंह (जिला अध्यक्ष), बृजराज चौरसिया, अपना दल एस जिला अध्यक्ष लालबहादुर, नामित सभासद विनोद कुमार मौर्य, पंकज केसरी,गंगेश निगम, मुकेश मोदनवाल, अभिषेक पटेल, रोहित पटेल, राहुल गुप्ता, कपिल देव सिंह, शमीम अहमद, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।द्घाटन के बाद लोगों ने दुकान का अवलोकन किया और उपलब्ध मोबाइल व एक्सेसरीज़ की जानकारी ली। क्षेत्रवासियों ने इस नई मोबाइल शॉप के खुलने पर खुशी जताई और इसे स्थानीय बाजार के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: