।जिले की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नवोत्थान स्टार्टअप फाउंडेशन ने सराहनीय पहल शुरू की


जिले की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए नवोत्थान स्टार्टअप फाउंडेशन ने सराहनीय पहल शुरू की है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से जुड़ी इस संस्था द्वारा युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है।इसी क्रम में सरायमीरा स्थित जीटी रोड के एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्टार्टअप से जुड़े युवाओं द्वारा अपने-अपने उत्पादों और आइडियाज के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने युवाओं को स्टार्टअप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और बताया कि कैसे वे अपने आइडियाज को व्यवसाय में बदल सकते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और फाउंडेशन के सहयोग को सराहा। संस्था का उद्देश्य है कि जिले के अधिक से अधिक युवा आत्मनिर्भर बनें और रोजगार के नए अवसर पैदा करें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।