कन्नौज। बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती तथा आजाद समाज पार्टी के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर


 रविवार को आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के तत्वावधान में एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी छबिराम जाटव ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के बाद बहुजन समाज को जगाने का काम कांशीराम ने किया। उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर बहुजनों की सत्ता स्थापित करने के लिए संघर्ष किया और लाखों लोगों को जोड़कर बहुजन आंदोलन को नई दिशा दी।
जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने कहा कि कांशीराम के निधन के बाद उनका मिशन कुछ समय के लिए धीमा पड़ गया था, लेकिन आज चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में वह मिशन फिर से तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में चंद्रशेखर आजाद द्वारा आजाद समाज पार्टी कांशीराम का गठन कर महापुरुषों की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
वक्ताओं ने भारत सरकार से बहुजन नायक कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी उठाई।
इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नेम सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू भारती, जिला प्रभारी पवन गौतम, शेर सिंह, जिला महासचिव चांद खां, जिला उपाध्यक्ष अनन्त शाक्य, संगठन मंत्री हरिपाल सिंह, मीडिया प्रभारी अनुज रावण, विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश, विधानसभा सचिव सुशील, तालिब, नगर अध्यक्ष अरशद खां, रजनीकांत, अखिलेश सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।