ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला बालोद छत्तीसगढ़ शासन समाचार कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्रीष्मकाल में जल संकट से निपटने हेतु जारी किया आदेश अवैध जल संग्रहण रोके जाने हेतु ग्रामीण एवं नगरीय स्तर पर टीम गठित बालोद, 11 मार्च 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आगामी ग्र


ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला


बालोद
छत्तीसगढ़ शासन 
समाचार
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ग्रीष्मकाल में जल संकट से निपटने हेतु जारी किया आदेश
अवैध जल संग्रहण रोके जाने हेतु ग्रामीण एवं नगरीय स्तर पर टीम गठित
बालोद, 11 मार्च 2026
    कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल संकट को देखते हुए जल संकट से निपटने हेतु आदेश जारी किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि ग्रीष्मकाल में जिले में जल संकट को दृष्टिगत रखते हुए तथा सभी लोगों को पेयजल एवं निस्तार के लिए पर्याप्त जलापूर्ति करना आवश्यक हो गया है। जिसके अंतर्गत जिले में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से जल संचय एवं अवैध कनेक्शन कर जलापूर्ति को बाधित न करें। ऐसे किसी भी तरीके से अनुचित तौर पर जल संग्रहण को रोके जाने हेतु टीम गठित किया गया है। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड (ग्रामीण) स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व मुख्य नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिकारी का संयुक्त रूप से गठित किया गया है। उक्त समिति द्वारा नियमित तौर पर जिले में पेयजल एवं निस्तार हेतु जलापूर्ति का माॅनिटिरिंग और जिले में अवैध जल संग्रहण कार्य करने वाले कोई भी व्यक्ति तथा कोई भी संस्था के विरुद्ध विधि सम्मत पूर्व कार्यवाही किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।